गाजियाबाद NOI :-  देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दो लोगों की फावड़े से काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। खूनी संघर्ष में दो लोगों की फावड़े से काटकर हत्या करने के चलते पुलिस अलर्ट पर है। जान गंवाने वालों के नाम विकास और ब्रजपाल बताए जा रहे हैं।

गांव में पुलिस बल तैनात

हालात की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल को गांव में तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

मेढ़ विवाद में हुआ खूनी संघर्ष 

खूनी संघर्ष का यहू पूरा मामला मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के गांव दुहाई का है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, खेत की मेढ़ के विवाद के चलते सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया।

संघर्ष में कई लोग घायल

इस दौरान खूनी संघर्ष में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर फावड़े से हमला कर दिया। इसदौरान दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। खूनी वारदात में कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। फिलहाल पुलिस मौके पर है और हालात को काबू करने के प्रयास में जुट गई है।  

30 मिनट तक भिड़े दोनों पक्ष

वहीं, जानकारी के मुताबिक, मेढ़ को लेकर शुरू हुए विवाद में दोनों पक्षों में 30 मिनट तक संघर्ष चला। इस बीच दोनों पक्ष हथियारों से लैस होकर आए और एक-दूसरे से भिड़ गए। संघर्ष वाले स्थल पर लोग जमा थे, लेकिन किसी ने विवाद सुलझाने की कोशिश तक नहीं की।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement