Gorakhpur Weather News: तेज धूप ने बढ़ाई उमस, पांच से आठ अक्टूबर तक वर्षा के आसार
आठ अक्टूबर तक गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा का है पूर्वानुमान
मौसम विज्ञानी ने बताया कि जम्मू व पश्चिमी पाकिस्तान से लेकर गुजरात व राजस्थान तक लौटते मानसून की एक रेखा बन चुकी है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य में एक निम्न वायुदाब क्षेत्र बना हुआ है। एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र 10 हजार से 18 हजार फीट की ऊंचाई पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बना हुआ है। यही परिस्थितियां पांच अक्टूबर से वर्षा की वजह बनेंगी। चार अक्टूबर से आसमान में बादल डेरा डालना शुरू कर देंगे। फिलहाल तेज धूप की वजह से गोरखपुर का तापमान औसत से अधिक रिकार्ड किया जा रहा है।
ऐसा रहा कल का मौसम
रविवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकार्ड किया गया, जो औसत अधिकतम व न्यूनतम तापमान से अधिक है। औसत तापमान के मानक पर अधिकतम तापमान 30 के करीब और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब होना चाहिए। उमस की वजह धूप को नमी का साथ मिलना है। गोरखपुर की आर्द्रता निरंतर 60 से 80 प्रतिशत के बीच बनी हुई है।
रविवार को गोरखपुर का तापमान
अधिकतम : 34.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम : 25.7 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता अधिकतम- 71 प्रतिशत
आर्द्रता न्यूनतम- 55 प्रतिशत
सूर्यास्त- 05.42 बजे
सूर्योदय कल- 05.50 बजे
रविवार को गोरखपुर में आसमान साफ रहा और चटख धूप निकली। इसकी वजह से अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। नमी और धूप के मेल ने उमस बढ़ा दी।
आज का मौसम
गोरखपुर में सोमवार को आसमान में छिटपुट बादल छाए रह। कुछ स्थानों पर बूंदाबादी के भी हुई। देवरिया और बस्ती में भी आसमान में बादलों के छाए रहने का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर एक से दो बार हल्की वर्षा भी हो सकती है।
तापमान अधिकतम न्यूनतम
गोरखपुर
03 अक्टूबर : 34.0 25.0
04 अक्टूबर : 35.0 26.0
देवरिया
03 अक्टूबर : 30.9 26.2
04 अक्टूबर : 25.6 23.6
बस्ती
03 अक्टूबर : 31.9 25.3
04 अक्टूबर : 25.6 23.7
तापमान डिग्री सेल्सियस में।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments