गाजियाबाद(साहिबाबाद), NOI :- नोएडा, ट्रांस हिंडन और सिद्धार्थ विहार को छह अक्टूबर से गंगा जल नहीं मिलेगा। मंगलवार रात को हरिद्वार से गंगनहर का पानी रोक दिया जाएगा। गाजियाबाद में नगर निगम द्वारा नलकूप से पानी की आपूर्ति की जाएगी। दीपावली पर लोगों को फिर पानी की किल्लत से जूझना पड़ेगा।

सिंचाई विभाग ने जल निगम को दी जानकारी


हर साल गंगनहर की सफाई के लिए हरिद्वार से पानी रोका जाता है। सिंचाई विभाग ने पानी रोकने की आधिकारिक जानकारी जल निगम को दी है। गंगनहर बंद होने के दो दिन का पानी स्टाक कर रखा जाएगा। जलकल विभाग द्वारा नलकूपों से दिन में एक समय पानी की आपूर्ति की जाएगी। वहीं कई नलकूप खराब हैं।

20 दिन तक की जाएगी गंगनहर की सफाई


ऐसी स्थिति में पानी की आपूर्ति करने में दिक्कत आ सकती है। जलकल विभाग के अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने बताया कि जो नलकूप खराब हैं उनको ठीक किया जाएगा। नलकूप से पानी की आपूर्ति की जाएगी। यदि किसी स्थान पर पेयजल लाइन में फाल्ट है तो उसे ठीक किया जाएगा।

20 दिन तक गंगनहर की सफाई की जाएगी। इसके बाद पानी छोड़ा जाएगा। 26 अक्टूबर को पानी गाजियाबाद आ जाएगा। गंगाजल प्लांट से लोगों को पानी की आपूर्ति की जाएगी।

किस क्षेत्र को मिलता है कितना पानी


जल निगम के अवर अभियंता प्रदीप गर्ग ने बताया कि प्रताप विहार में गंगाजल के दो गंगाजल प्लांट हैं। 100 क्यूसेक प्लांट से 80 नोएडा, 15 इंदिरापुरम, पांच क्यूसेक सिद्धार्थ विहार को गंगाजल मिलता है। जबकि 50 क्यूसेक प्लांट से 23 वसुंधरा, 20 नोएडा और सात क्यूसेक गंगाजल इंदिरापुरम को मिलता है।

बिना गंगाजल मनेगी दीपावली


दीपावली 24 अक्टूबर की है। ऐसे में बिना गंगाजल के ही लोगों की दीपावली मनेगी। दशहरे पर भी लोगों को गंगाजल नहीं मिलेगा। लोगों का कहना है कि दीपावली के बाद गंगनहर बंद की जानी चाहिए। जिससे लोगों को परेशानी न हो।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement