नई दिल्ली, NOI :- Saif Ali Khan Wants Dream Role: सैफ अली खान की 'आदिपुरुष' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म का टीजर लगातार विवादों से घिरा हुआ है। यूजर्स, मेकर्स को 'रावण' के रूप में किसी मुगल शासक को पेश करने के लिए जमकर लताड़ लगा रहे हैं। इस रोल को सैफ अली खान प्ले करते दिखेंगे, जिन्होंने कभी बेटे तैमूर का नाम राम न रखने पर बयान दिया था। सैफ और आदिपुरुष को लेकर यह विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ कि इस बीच छोटे नवाब ने महाभारत पर फिल्म करने की इच्छा जाहिर कर दी। आदिपुरुष को लेकर सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बीच सैफ अली खान ने अपने ड्रीम रोल पर बात की।

'बॉलीवुड बबल' से बात करते हुए सैफ अली खान ने माहाभारत के कॉन्सेप्ट पर बनने वाली फिल्म में अभिनय करने की इच्छा जताई है। लेकिन इसके लिए भी उनकी एक शर्त है। इसी के साथ सैफ ने ये भी बताया कि वह 1999 में आई फिल्म 'कच्चे धागे' के वक्त से अजय देवगन से इस बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि महाभारत में उनका पसंदीदा कैरेक्टर कौन सा है।

jagran

आइडियल रोल जैसी कोई चीज नहीं होती


सैफ अली खान फिल्म आदिपुरुष में रावण लंकेश का रोल प्ले करते नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर सैफ अली खान के लुक को खास पसंद नहीं किया जा रहा है, लेकिन लगता है इससे सैफ को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। इंटरव्यू में सैफ ने बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि आइ़डल रोल जैसी कोई चीज नहीं होती। मुझे जो ऑफर होता है मैं उसके बारे में सोचता हूं। मेरा कोई ड्रीम सब्जेक्ट नहीं होता। मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ सोचने का मतलब होता है।

jagran

महाभारत के इस कैरेक्टर से प्रभावित हैं सैफ


रावण के बाद सैफ अली खान महाभारत के कर्ण का किरदार निभाने के इच्छुक हैं। लेकिन इसे वह किसी माइथोलॉजिकल शो के अनुसार या पौराणिक कथाओं के अनुसार, नहीं बल्कि 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' के अनुसार बनते देखना चाहते हैं। सैफ ने कहा कि अगर कोई महाभारत को 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' के अनुसार बनाता है, तो वह इसे जरूर करना चाहेंगे।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement