वाशिंगटन, NOI :- अमेरिका के इंडियाना (Indiana) राज्य में 20 वर्षीय एक भारतीय मूल के छात्र की हत्या कर दी गई। इंडियाना राज्य के पर्ड्यू विश्वविद्यालय (Purdue University) में पढ़ने वाले 20 वर्षीय भारतीय मूल के छात्र वरुण मनीष छेड़ा (Varun Manish Chheda) की छात्रावास में हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके कोरियाई रूममेट को हिरासत में ले लिया गया है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि वरुण मनीष छेड़ा परिसर के पश्चिमी किनारे पर मैककचियन हॉल में मृत पाए गए। एक अन्य विश्वविद्यालय के छात्र को बुधवार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। एनबीसी न्यूज ने स्कूल के पुलिस प्रमुख के हवाले से ये जानकारी दी है।

कोरियाई छात्र ने पुलिस को किया फोन

पर्ड्यू विश्वविद्यालय के पुलिस प्रमुख लेस्ली विएते ने बुधवार सुबह एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कोरिया के एक जूनियर साइबर सुरक्षा प्रमुख और अंतरराष्ट्रीय छात्र जी मिन जिमी शा ने पुलिस को मौत के बारे में जानकारी देने के लिए बुधवार को लगभग 12:45 बजे 911 नंबर पर कॉल किया था।

हालांकि, अभी कॉल के विवरण का खुलासा नहीं किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना मैककचियन हॉल की पहली मंजिल के एक कमरे में हुई है। कई लोगों ने बुधवार को उसकी चीखों की आवाजे सुनीं थी।

बता दें कि छेड़ा यूनिवर्सिटी में डेटा साइंस की पढ़ाई कर रहा था। प्रांरम्भिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार छेड़ा की कई तेज दर्दनाक चोटों से मृत्यु हो गई और मृत्यु का तरीका हत्या था।

jagran

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement