दिल्ली पुलिस ने यति नरसिंहानंद के साथियों को हिरासत में लिया, सुप्रीम कोर्ट से दया मृत्यु की मांग की
हमें दया मृत्यु प्रदान की जाए - यति नरसिंहानंद
यति नरसिंहानंद का कहना है कि आए दिन संतों को सर तन से जुदा करने की धमकी दी जा रही है। इस कारण संतों में डर का माहौल है। इससे पहले कि उनकी हत्या की जाए, उन्हें दया मृत्यु दी जानी चाहिए। इसी मांग को लेकर योगी सरोजनाथ, स्वामी कृष्णानंद गिरी, यति राम स्वरूपानंद, यति कृष्णानंद, यति रणविजयानंद, यति सत्यानंद, यति यतींद्रानंद व यति निर्भयानंद शुक्रवार को डासना स्थित शिव शक्ति धाम से सुप्रीम कोर्ट गए थे। कोर्ट में प्रवेश करने से पहले ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। यति नरसिंहानंद का कहना है कि अभी भी हमारा उच्चतम न्यायालय से हमारा अनुरोध है कि हमारी मृत्यु को तय समझ कर हमें और अन्य साथियों को दया मृत्यु प्रदान की जाए।
यति निर्भयानंद ने हाल में ही संन्यास लिया है, जो डा. अरविंद अकेला के नाम से जाने जाते हैं। डा. अकेला ने पिछले माह सर तन से जुदा की धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे थाना सिहानी गेट पुलिस ने फर्जी बताते हुए कहा था कि डा. अकेला ने लोकप्रियता पाने के लिए ऐसा किया था। इसके बाद डा. अकेला शिव शक्ति धाम जाकर संन्यास लेकर यति निर्भयानंद बन गए थे।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments