BJP Office Inauguration: असम के विकास की राह में बाधक रही कांग्रेस- अमित शाह का आरोप
गुवाहाटी, NOI :- Amit Shah in Assam: केंद्रीय गृहमंत्री ( Union Home Minister) अमित शाह ने गुवाहाटी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद गृहमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे गृहमंत्री नहीं भाजपा के एक कार्यकर्ता के तौर पर असम आए हैं। अमित शाह ने कांग्रेस पर करारा प्रहार किया और कहा, 'असम की महान भूमि को कांग्रेस ने विघटन की, आतंकवाद की, हड़तालों की, आंदोलनों की भूमि बना दिया था।'
इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) ने और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा भी मौजूद रहे। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने असम के स्टेट गेस्ट हाउस में पौधारोपण ( Plantation ) भी किया |
बाढ़ से असम को बचाने के लिए प्लानिंग पर दिया जोर
इसके अलावा गृहमंत्री शाह ने असम सरकार से उत्तरपूर्व राज्य को बाढ़ से बचाने के लिए ऐसा प्लान बनाने को कहा जो लंबे समय तक काम आ सके। उन्होंने कहा कि इससे अधिक विकास के काम हो सकेंगे। करीब-करीब हर साल असम में तीन से चार बार बाढ़ आती है जिससे यहां के हालात खराब होते हैं।
बाढ़ के कारण हर साल करीब 200 करोड़ रुपये का होता है नुकसान
राज्य के सरकारी वेबसाइट के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा से सालाना औसतन 200 करोड़ रुपये का नुकसान होता है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार से असम के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। आज उन्होंने गुवाहाटी में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया और रविवार को यहां कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही वे राज्यस्तरीय पुलिस अधीक्षक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और फिर जोरहट एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे |
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments