रायबरेली, NOI : 11 साल की बालिका के साथ डीह के दो युवकों ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। एक युवक ने वीडियो गांव के लोगों को दिखाया तो बात पीड़िता के परिवारजनों को पता चली। बालिका की मां की तहरीर पर केस दर्ज करके एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वारदात करीब एक सप्ताह पहले हुई। बालिका घर पर अकेली थी। उसकी मां और भाई खेत गए हुए थे। बालिका की मनोदशा ठीक न होने के कारण परिवार के लोग उसे घर से बहुत कम बाहर जाने देते हैं। आरोप है कि दोपहर में डीह गांव का गुड्डू बालिका को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच गुड्डू का दोस्त राज भी वहां आ गया और वीडियो बनाने लगा। राज ने ही गांव के तीन-चार लोगों को वीडियो दिखाया। इन्हीं के जरिए शनिवार को बालिका के भाई को पूरी बात पता चली। परिवार के लोग गुड्डू के घर पहुंचे और उसके इस कृत्य के लिए खरी खोटी सुनाने लगे।

इस पर गुड्डू किसी तरह मौके से भाग निकला। इसके बाद पीड़ित परिवारीजनों ने प्रकरण की जानकारी थाने में दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना पर एसपी श्लोक कुमार, एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव और सीओ इंद्रपाल सिंह भी तहकीकात करने बालिका के घर पहुंच गए। परिवारजनों से प्रकरण में बारे में जानकारी ली। पीड़िता की मां ने कहा कि गुड्डू और राज ने उसकी बच्ची के साथ गलत काम किया। पहले भी कई बार उसकी बच्ची के साथ इन्हीं युवकों ने गलत काम किया, लेकिन मनोदशा ठीक न होने के कारण पीड़िता ये बात बता नहीं पाई। वीडियो देखने के बाद युवकों की घिनौनी करतूत सामने आ गई।

आरोपित राज को पकड़ लिया गया है। गुड्डू की तलाश की जा रही है। सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। -श्लोक कुमार, पुलिस अधीक्षक

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement