नई दिल्ली, NOI :- दिल्ली सरकार ने जनता को दिवाली का तोहफा दिया है। पानी के बकाया बिल पर लगने वाली लेट फीस का पैसा अब नहीं लगेगा। दिल्ली सरकार का कहना है कि अब दिल्लीवासियों को पानी के बिल को लेकर कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "दिल्ली की जनता को पानी के बकाया बिलों से राहत दिलाने के लिए सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। पानी के बकाया बिलों पर लगने वाली लेट फीस (लेट पेमेंट सरचार्ज) 31 दिसंबर 2022 तक के लिए 100 प्रतिशत माफ रहेगी। यानी आप बिना लेट फीस की चिंता किए अपने पुराने बकाया बिल भर सकते हैं।"

jagran

यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने उठाया कदम

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आज एक बेहद महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इसके तहत केशोपुर और नजफगढ में गिरने वाले 85 MGD सीवर को रोजाना साफ कर नजफगढ नाले में डाला जाएगा। इससे यमुना के पानी का प्रदूषण 30 प्रतिशत तक घटेगा। यह कदम यमुना साफ करने में बहुत मददगार साबित होगा।

यमुना के पानी को साफ करने के लिए दिशा में तीन और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आज मजूर किए। बादली, निगम बोध और मोरी गेट नालों पर कुल 55 एमजीडी के सीवेज पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे इन नालों का गंदा पानी यमुना में नहीं जाएगा।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement