UP Weather News: 37 साल बाद अक्टूबर में सबसे ज्यादा बरसात, देखें रिकार्ड-किस साल हुई कितनी बारिश
टूट सकता है बारिश का रिकार्ड
सीएसए विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस वर्ष मानसून सीजन (एक जून से 30 सितंबर तक) में 807.5 मिलीमीटर वर्षा हुई थी, जो कि औसत (768 मिलीमीटर) से ज्यादा रही। नई मौसम प्रणालियां बनने के कारण पोस्ट मानसून सीजन (अक्टूबर से लेकर दिसंबर माह) में अब तक 217.6 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। आने वाले दिनों में वर्षा होने पर वर्ष 1985 का रिकार्ड भी टूट सकता है।
विभिन्न वर्षों में अक्टूबर माह में वर्षा
वर्ष- वर्षा मिलीमीटर में
1971- 133.1
1985- 367.4
1999- 137.0
2014- 60.6
2013- 143.2
2021- 144.8
2022- 217.6 (सोमवार शाम पांच बजे तक)
(स्रोत: सीएसए का कृषि मौसम विभाग)
मानसून व पोस्ट मानसून सीजन में हुई वर्षा
माह- वर्षा मिमी में
जून- 35.8
जुलाई- 241.0
अगस्त- 273.3
सितंबर- 257.4
अक्टूबर- 217.6
कुल- 1025.1
(अक्टूबर माह का वर्षा का आंकड़ा सोमवार शाम पांच बजे तक का है।)
(स्रोत: सीएसए का कृषि मौसम विभाग)
10 अक्टूबर को भी 35 वर्ष बाद सबसे ज्यादा वर्षा
मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक 10 अक्टूबर के दिन भी 37 वर्ष बाद सबसे ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है। वर्ष 1985 में 165.5 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई थी और इस बार 95 मिलीमीटर हुई है।
सालाना वर्षा ने नौ साल का रिकार्ड तोड़ा
सीएसए विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष मानसून व पोस्ट मानसून सत्र में हो रही वर्षा ने नौ वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया है। वर्ष 2013 में जून से अक्टूबर तक 1104.4 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। वहीं इस वर्ष 1025.1 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। कृषि विज्ञानियों के मुताबिक जिस तरह से इस बार जून में कम वर्षा हुई और अब अक्टूबर में ज्यादा हो रही है, उससे माना जा रहा है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण मानसून सत्र कुछ दिन आगे खिसका है। हालांकि, इसके लिए व्यापक अध्ययन व शोध की जरूरत है।
जून से अक्टूबर तक वर्षवार वर्षा का हाल
वर्ष- वर्षा मिलीमीटर में
2013- 1104.4
2014- 488.9
2015- 370.9
2016- 617.4
2017- 617.9
2018- 958.5
2019- 909.1
2020- 959.8
2021- 967.5
2022- 1025.1 (अब तक)
(स्रोत: सीएसए का कृषि मौसम विभाग)
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments