Vande Bharat Express: 5 घंटे में दिल्ली से ऊना... जानें देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन का किराया से लेकर शेड्यूल
5 घंटे में दिल्ली से ऊना
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के ऊना के अंब इंदौरा रूट पर दौड़ेगी। 130 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चलने वाली ये ट्रेन लगभग सवा 5 घंटे में ही सफर तय कर लेगी। यानि करीब पांच घंटे में ही आप नई दिल्ली से ऊना या ऊना से दिल्ली पहुंच सकते हैं। चंडीगढ़ की यात्रा तीन घंटे से भी कम समय में पूरी हो जाएगी। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी।
क्या है शेड्यूल?
नई दिल्ली-ऊना रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस हफ्ते में 6 दिन चलेगी। वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 5.50 बजे रवाना होगी और सुबह 11.05 बजे अंब अंदौरा पहुंचेगी। वापसी में अंब अंदौरा से यह दोपहर एक बजे रवाना होगी और शाम 6.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन अंबाला, चंडीगढ़, नंगल डैम और ऊना से होकर गुजरेगी।
कितना होगा किराया?
नई दिल्ली-अंब अंदौरा रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में सामान्य श्रेणी में यात्रा करने के लिए आपको 245 रुपये चुकाने होंगे। थ्री टियर का किराया 600 रुपये होगा। टू टियर के सफर के लिए 950 रुपये चुकाने होंगे जबकि फर्स्ट क्लास के लिए 1585 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
देश में चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस
देश में ये चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी रूट पर शुरू हुई थी। इसके बाद नई दिल्ली से कटड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाई गई। कुछ ही दिन पहले पीएम मोदी ने गांधीनगर से तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। ये ट्रेन गांधीनगर से मुंबई रूट पर चलती है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments