बागपत, NOI :- Gurmeet Singh हरियाणा के जिला रोहतक की सुनारिया जेल में सजायाफ्ता डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को 40 दिन की पैरोल मंजूर हो गई है। शुक्रवार देर शाम तक डेरा प्रमुख सुनारिया जेल से बागपत स्थित बरनावा आश्रम पहुंच जाएगा।

आश्रम में तैयारियां शुरू


डेरा प्रमुख के पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच कार से कार से पहुंचने की संभावना है। डेरा प्रमुख के आने को लेकर आश्रम में तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि, इस बार डेरा प्रमुख के हेलीकाप्टर से भी बरनावा आने की संभावना जताई जा रही है। डेरे में लाइव प्रसारण के लिए टावर लगाकर कनेक्टिविटी बढ़ा दी गई है।

                                           jagran

वाईफाई टावर लगाया गया


आश्रम परिसर में लाइव प्रसारण के लिए एक वाईफाई टावर और एक निजी कंपनी का फोल्डेबल टावर लगाया गया है। इससे पूर्व डेरा प्रमुख 17 जून 2022 में 30 दिन के पैरोल पर बरनावा आश्रम आया था। 18 जुलाई 2022 को पैरोल पूरा होने के बाद यहां से सुनारिया जेल भेजा गया था।

                                           jagran

पहले उमड़ी थी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़


बता दें कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 17 जून को एक माह के पैरोल पर बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पहुंचा था। उनसे मिलने के लिए राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, उड़ीसा, उत्तरांचल आदि राज्यों से हजारों श्रद्धालु आश्रम पहुंचे थे। उन्होंने प्रवचन व अन्य धार्मिक कार्यक्रम किए थे। इससे रोड पर जाम लगा था। राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा था। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने आश्रम को तीन नोटिस जारी किए थे।

                                            jagran

तब गुरमीत ने की आनलाइन अपील


पुलिस का शिकंजा कसता देख गुरमीत सिंह ने श्रद्धालु से आनलाइन अपील की थी कि अपने घर पर रहकर ही प्रभु का स्मरण करें। इसके बाद ही श्रद्धालुओं का आश्रम में आना कम हुआ था। पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस 18 जुलाई को उन्हें जेल लेकर गई थी। गुरमीत सिंह को दोबारा से पैरोल मिल गया है। इसकी भनक लेते ही जहां एक तरफ बरनावा आश्रम में तैयारियां शुरू हो गई है, वहीं पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है।

सीओ बोले कि भीड़ नहीं जुटने देंगे


बागपत सीओ डीके शर्मा ने कहा कि गुरमीत सिंह शुक्रवार शाम तक रोहतक की सुनारिया जेल से बरनावा आश्रम पहुंच जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मुस्तैद है। आश्रम में लोगों को भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement