जदयू अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी पर बिहार में आयकर का छापा; पटना, दिल्ली, नोएडा तक चल रही जांच
पटना के इन मुहल्लों में चल रही छापेमारी
मिली जानकारी के अनुसार, पटना के बोरिंग रोड में कवि रमन पथ मोड़ पर गब्बू सिंह का कार्यालय है। इनसे जुड़ी छापेमारी पटना के राजीव नगर और पटेल नगर में भी चल रही है। बताया जा रहा है कि गब्बू सिंह का एक राजनीतिक दल से नजदीकी जुड़ाव है।
स्टाफ के घरों में भी हो रही है जांच
पटना में कई जगह छापेमारी हो रही है। शिवपुरी में गब्बू का घर है। कवि रमन पथ पर उनका कार्यालय है। इसके अलावा उसके स्टाफ के घर पर भी रेड जारी है। आइटी के साथ ईडी की भी टीम है। बताया जा रहा है कि जदयू अध्यक्ष ललन सिंह से उनका करीबी रिश्ता है।
नोएडा, दिल्ली में भी आइटी रेड
पटना के साथ ही दिल्ली और नोएडा स्थित ठिकाने पर भी रेड डाली गई है। महत्वपूर्ण कागजातों के साथ नकदी बरामद की गई है। हालांकि रुपये की अभी गिनती नहीं हो सकी है। गब्बू सिंह की गिनती बड़े बिल्डरों में होती है। वे होटल कारोबार से भी जुड़े हुए हैं। साथ ही राजनीति रसूख भी रखते हैं। वे एक प्रमुख राजनीतिक दल से जुड़े हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि रुपये की अभी गिनती नहीं हुई है। यह लाखों में है। रेड अभी भी चल रही है|
गब्बू सिंह से जल्दी ही होगी पूछताछ
आयकर विभाग की ओर से कहा गया कि गुप्त सूचना के आधार पर इनपुट जुटाया गया था। इसके बाद पूरी तैयारी के साथ रेड डाली गई। जब्त किए गये कागजातों को खंगाला जाएगा। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आगे आइटी की कार्रवाई जारी रहेगी। गब्बू सिंह से इस मामले में शीघ्र पूछताछ करने की तैयारी चल रही है।
सरकारी ठेके लेने वाले प्रमुख ठेकेदार
बिल्डर एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि भवन निर्माण से अधिक दिलचस्पी गब्बू सिंह सरकारी ठेका लेने में दिखाते थे। निर्माण से जुड़े अधिकांश ठेके उनको मिल भी जाते थे। राजनीतिक रूप से वे इतने सशक्त थे कि जिस ठेके पर उनकी नजर पड जाती थी, वह उनके नाम हो जाता था।
गब्बू सिंह के सहयोगी अरविंद सिंह के ठिकाने पर रेड
गब्बू सिंह के पार्टनर अरविंद सिंह के ठिकाने पर भी आयकर विभाग ने छापेमारी की है। पटना के पटेल नगर निवासी अरविंद सिंह भी उसी राजनीति दल से जुड़े हुए हैं, जिससे गब्बू सिंह जुड़े हैं। साथ ही गब्बू सिंह के सहयोगी भी बताए जा रहे हैं।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments