गया  NOI :- गया जिले में मौसम ने धीरे-धीरे बदलना शुरू कर दिया है। दो दिनों के बारिश के बाद से जिले में मौसम बदलने लगा है। जिले में बारिश की काफी कम संभावना देखी जा रही है। सुबह से ही धूप खिली है। मानपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि जिले में बारिश की संभावना काफी कम है। पांच दिनों तक बारिश की संभावना कम है। उन्होंने कहा कि जिले में सुबह से ही धूप रहेगी। दोपहर में आसमान में बादल छा सकते है। लेकिन बारिश की संभावना काफी कम है। 

दोपहर में हो सकती उमस भरी गर्मी

कड़ी धूप से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो सकते है ।दोपहर में लोग गर्मी से परेशान हो सकते हैं। वही जिले अधिकतम तापमान 31डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकती है। जबकि गुरुवार को आसमान में बादल दिख रहा था। लेकिन दोपहर में खिली धूप से लोग गर्मी से बेहाल दिख रहे थे। वही रात में लोगों को थोड़ी सी गर्मी से राहत मिलती है।

रात में मौसम हो जाता सुहाना

जिले में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे मौसम रात में सुहाना हो जाता है। दस बजे रात के बाद सुबह तक मौसम सुहाना हो जाता है। लोग बिना पंखा और कूलर के आराम से सो रहे हैं । शहरी क्षेत्र के अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगे है। लोग ठंड को देखते हुए चादर ढक कर सो रहे हैं।

दिन के कड़ी धूप से किसान खुश

दिन के कड़ी धूप से किसान खुश हैं। किसानों का कहना है कि कड़ी धूप होने से शत प्रतिशत धान में बाली निकलेगी। ठंड पड़ने पर बाली की संख्या में कमी आएगी। इसीलिए दिन में कड़ी धूप दीपावली तक जरूरी है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement