संयुक्त निदेशक की मां को बेहोश कर चुराए जेवर, करवाचौथ पर कार ड्राइवर ने प्रेमिका को गिफ्ट की सोने की चेन
कानपुर, NOI :- विनयाकपुर इनकम टैक्स सोसाइटी में रहने वाले यूपी स्टेट मेडिको लीगल सेल में संयुक्त निदेशक की मां को बेहोश करके अलमारी से जेवर व कैश चोरी का मास्टर माइंड कार ड्राइवर निकला है। उसने चोरी के जेवरों में से सोने की चेन प्रेमिका को करवाचौथ पर गिफ्ट भी की। दूसरे दिन ही पुलिस ने उसकी प्रेमिक के पास से चोरी की चेन बरामद भी कर ली है।
मेडिको लीगल के संयुक्त निदेशक के घर चोरी
यूपी स्टेट मेडिको लीगल सेल में संयुक्त निदेशक डॉ. कीर्ति वर्धन लखनऊ में कार्यरत हैं और बड़े भाई डा. यशवर्धन सिंह चौबेपुर सीएचसी में प्रभारी हैं। कानपुर के विनायकपुर इनकम टैक्स सोसाइटी में उनका घर है, जहां पर उनकी मां मीरा रानी रहती हैं। मीरा आर्य नगर में गैस एजेंसी का संचालन करती हैं। शुक्रवार की रात वह चाय पीने के बाद बेहोशी सी छा गई।
हल्का होश आने पर उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोसी आ गए और उन्होंने कार ड्राइवर पर चाय पिलाकर बेहोश करने की जानकारी दी। पड़ोसियों ने पीछा करके कार चालक दीपक यादव को पकड़ लिया, इस बीच मीरा ने घर की अलमारी देखी तो करीब छह लाख के जेवर-नकदी गायब था।
चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर घटना को दिया अंजाम
सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। डा. कीर्ति वर्धन ने बताया कि मां की कार चलाने के लिए 10 माह पहले रावतपुर निवासी दीपक यादव को चालक रखा था। दीपक ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर मां को बेहोश करने के बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
प्रेमिका के पास मिली सोने की चेन
पुलिस ने कार चालक दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ सख्ती से पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर पुलिस उसकी प्रेमिका के घर पहुंची। यहां पर पुलिस को दीपक की प्रेमिका के पास चोरी की चेन बरामद हो गई। हालांकि दीपक ने सोने की चेन खरीदकर प्रेमिका गिफ्ट में देने की बात कही।
मकान की किस्त चुकाने के लिए एक बार किया था प्रयास
दीपक ने बताया कि अपने मकान की किस्त चुकाने के लिए एक बार चोरी का प्रयास किया था। इसके अलावा उसने कभी कोई चोरी नहीं की है। पुलिस ने पूर्व में हुई चोरी की जांच शुरूकर दी है। रावतपुर थाना प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना में संदिग्ध भूमिका वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments