प्रयागराज, NOI :- राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की चार दिवसीय बैठक का आज सोमवार को दूसरा दिन है। प्रयागराज में यमुनापार के गौहनिया स्थित वात्सल्य परिसर में संघ के 45 प्रांत के अखिल भारतीय पदाधिकारी शामिल हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) की मौजूदगी में आज भी कई महत्‍वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो रही है।

आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की दूसरे दिन की बैठक शुरू : प्रयागराज के गौहनिया स्थित वात्सल्य परिसर में इन दिनों चार दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक चल रही है। सोमवार को इस बैठक का दूसरा है। इसमें जनसंख्या असंतुलन, महिला सशक्तीकरण, विषमता दूर करने, महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने जैसे विषयों पर विमर्श हो सकता है।

                                          jagran

आज चार से पांच सत्र में होगा मंथन : दिन भर में चार से पांच सत्र आयोजित होंगे। इनमें संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले अखिल भारतीय स्तर के पदाधिकारियों के साथ विमर्श करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए संघ के 45 प्रांतों से आरएसएस के पदाधिकारी आए हैं। देशभर से जुटे पदाधिकारियों के दिन की शुरुआत प्रातकाल शाखा से हुई। करीब आठ बजे सभी ने जलपान किया। नौ बजे से बैठकों का क्रम शुरू हो चुका है। दोपहर 12 बजे मध्यावकाश हुआ। उसके बाद दो सत्र में बैठक होगी जो करीब नौ बजे तक चलेगी।

                                           jagran

देश में सकारात्मक वातावरण बनाने का आह्वान : देशभर में हिंदू समाज पर हो रहे हमले को लेकर संघ गंभीर है। जम्मू कश्मीर मेंं फिर टारगेट किलिंग बढ़ने पर भी चिंता जताई जा रही है। अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में इस मुद्दे पर विमर्श हुआ। पदाधिकारियों ने इसे रोकने के लिए ठोस नीति की वकालत की। इसमें सरकार के साथ संगठन की भूमिका बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। संघ चाहता है कि कश्मीर के साथ देशभर में सुरक्षा का वातावरण बने। विशेष रूप से कश्मीर में हिंदू समाज खुद को सुरक्षित समझे। इसके लिए वहां भी शाखा विस्तार करते हुए स्वयंसेवकों को लोगों के बीच जाने का आग्रह रखा गया। उनसे संवाद बढ़ाने व क्षेत्रीय गतिविधियों में शामिल होने के लिए भी प्रेरित करने पर जोर दिया गया। संगठन के पदाधिकारियों के प्रवास को भी बढ़ाने की बात कही गई।

मार्च 2024 तक 35 हजार शाखा विस्तार का लक्ष्य : गौहनिया के वात्सल्य सभागार में पहले दिन की बैठक में संघ के विस्तार को लेकर चर्चा हुई। अखिल भारतीय पदाधिकारियों ने 2024 तक शाखाओं की संख्या एक लाख तक ले जाने के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए वर्तमान में संचालित शाखाओं का विवरण जाना। संकल्प लिया कि स्वयंसेवक शाखा विस्तार के लिए सभी उपक्रम करेंगे। मार्च 2024 तक 35 हजार शाखा विस्तार का लक्ष्य प्राप्त करना है।11 से 13 मार्च 2022 तक गुजरात में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में संघ विस्तार की समीक्षा हुई थी। उसमें बताया गया था कि मार्च 2022 तक देशभर के 38,390 स्थानों पर 60,929 शाखाएं लग रही थी। मार्च 2021 तक देशभर के 34,569 स्थानों पर 55,652 शाखाएं थीं। लक्ष्य के अनुरूप एक साल में 5,277 नई शाखाएं शुरू हो चुकी हैं। कुछ महीनों में शाखा विस्तार में तेजी आई है। जानकारी के अनुसार वर्तमान में 65 हजार शाखाएं चल रही हैं।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement