नई दिल्ली, NOI :- Kantara Hindi Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बहुत सी फिल्में लगी हुई हैं। 14 अक्टूबर को आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी' और परिणीति चोपड़ा की 'कोड नेम तिरंगा' रिलीज हुई थी। इसके पहले ऋतिक-सैफ की विक्रम वेधा, ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर 'पोन्नियिन सेल्वन' और चिरंजीवी की 'गॉडफादर' रिलीज हुई थी, जिसका कमाल बॉक्स ऑफिस पर अभी तक जारी है। साउथ में पीएस 1 और गॉडफादर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। इन फिल्मों के कॉम्पटीशन के बीच ही कांतारा (Kantara) फिल्म रिलीज हुई, जिसने अभी तक छप्पर फाड़ कमाई कर ली है।

100 करोड़ क्लब में शामिल हुए 16 करोड़ की कांतारा


कांतारा ने ग्लोबली 100 करोड़ की कमाई कर ली है। यह फिल्म बीते 30 सितंबर को रिलीज हुई थी। महज 16 करोड़ के बजट से बनी फिल्म कांतारा साउथ साइड बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई रही है। लेकिन फिल्म की सक्सेस सिर्फ वहीं तक नहीं रुकी है, कांतारा हिंदी बेल्ट में भी अच्छा रिस्पांस दे रही है। फिल्म को ओरिजनली कन्नड़ भाषा रिलीज किया गया था, जिसकी सक्सेस को देखते हुए इसे हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज की गई है।

कितनी हुई कुल कमाई


ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, कांतारा की दूसरे दिन की अच्छी कमाई के बाद तीसरे दिन भी इसकी कमाई में उछाल देखा जा रहा है।

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, हिंदी वर्जन में फिल्म ने पहले दिन 1.27 करोड़ की कमाई और दूसरे दिन 2.50 करोड़ की कमाई की। एक पैन इंडिया फिल्म के हिसाब से इतनी कमाई अच्छी है। हर भाषा में तीसरे दिन के अनुसार फिल्म की कुल कमाई (Kantara Box Office Collection) की बात की जाए तो कन्नड़ भाषा में इस फिल्म ने 10 करोड़, हिंदी में चार करोड़, तेलुगू में पांच करोड़ और तमिल में 50 लाख का कलेक्शन किया है।

डॉक्टर जी से मिल रही टक्कर


कांतारा के हिंदी वर्जन को आयुष्मान खाना की हालिया रिलीज फिल्म डॉक्टर जी के मुकाबले कड़ी टक्कर मिल रही है। यह फिल्म नागराज देवता की कहानी पर आधारित है, जिसमें मनुष्य और प्रकृति के संघर्ष को दिखाया गया है। बॉक्स ऑफिस पर कुछ अलग देखने के इच्छुक दर्शकों को यह फिल्म सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रही है। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement