Ghaziabad Crime: स्कार्पियो में अगवा कर दिल्ली की महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म; दरिंदगी की हदें की पार
हैरानी की बात तो यह है कि सभी आरोपित पीड़िता के जानने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें दो लोग सगे भाई हैं। पीड़िता से हैवानियत के बाद आरोपितों ने उसे बोरी में भरकर नंदग्राम इलाके के आश्रम रोड पर फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।
निर्भया जैसा केस, प्राइवेट पार्ट में डाला रोड
गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक, महिला का पति से विवाद चल रहा है, वह 12 साल से पति से अलग रह रही है। उसका भाई गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र में रहता है। भाई का जन्मदिन मनाने के लिए वह 16 अक्टूबर को दिल्ली से गाजियाबाद आई थी। आटो स्टैंड पर स्कार्पियो सवार पांच युवक मिले। जो महिला को पहले से जानते थे। उन्होंने बातचीत के बहाने उसे रोका और कार में अगवा कर जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। दरिंदगी की हद पार करते हुए आरोपितों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे की राड डाल दी। वह बेसुध हुई तो बोरे में डालकर उसे आश्रम रोड के पास फेंक दिया, जहां पर 18 अक्टूबर की सुबह वह बदहवास हालत में मिली।पीड़िता को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाई के जन्मदिन पर गाजियाबाद आई थी पीड़िता
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि आरोपितों के साथ पीड़िता के परिजनों का कोई पुराना प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। गाजियाबाद पुलिस ने पांच में से चार आरोपितों को हिरासत में लिया है, जबकि पांचवें आरोपित की तलाश जारी है। आरोपितों की पहचान दिल्ली दुर्गापुरी के शाहरुख, शाहरुख के भाई जावेद, ओरंगजेब, जहीर उर्फ ढोला व दीनू के तौर पर हुई है। सभी आरोपित दुर्गापुरी के ही रहने वाले हैं।
दिल्ली महिला आयोग ने जारी किया नोटिस
इस पूरे मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया है। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर बुधवार को बताया कि दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापिस आ रही थी जब उसे 5 लोग जबरन गाड़ी में उठा ले गए। आरोपितों ने 2 दिन तक युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसके गुप्तांगों में राड घुसाई। इस मामले को लेकर SSP गाजियाबाद को नोटिस इश्यू किया है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments