नई दिल्ली, NOI :- यातायात हादसों पर लगाम लगाने के लिए देश में कई ट्रैफिक नियम बनाए गए हैं। इसके बावजूद आपने लोगों को हेलमेट के अंदर फोन फंसा के बात करते हुए देखा होगा। हालांकि, ऐसा करना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना है। अगर आप भी ये गलती करते हैं तो संभल जाएं, इस समय ट्रैफिक पुलिस ऐसा करते हुए पकड़ती है तो भारी भरकम चालान काट देती है। आइये जानते हैं इसको लेकर क्या है नियम।

                                          jagran

इतने का कटता है चालान


बाइक चलाते समय इस तरह के गैजेट का इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है। मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार, मोटरसाइकिल, स्कूटर और कार चलाते समय इलेक्ट्रानिक कम्यूनिकेशन का इस्तेमाल जैसे- मोबाइल फोन, इयरफोन पर बता करना आदि करना, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना है। पकड़े जानें पर 1000 रुपये तक का जु्र्माना लगाया जाता है।

फोन पर बात करते समय हुए कई हादसे


कई बार ऐसा भी हुआ है कि कॉल पर बात करने के चक्कर में चालक का ध्यान सड़क से हट जाता है और किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो जाता है। इस तरह के मामलों को रोकने के लिए ट्रैफिक नियम के अंदर इसको रखा गया है।

इंश्योरेंस समाप्त होने पर कटता है इतने का चालान


प्रत्येक वाहन चालक को गाड़ी का इंश्योरेंस कराना जरूरी होता है। बिना इंश्योरेंस गाड़ी चलाते हुए ट्रैफिक पुलिस अगर पकड़ लेती है तो कम से कम 5000 रुपये तक का चालान काटती है। यहां तक की ऐसा करने पर आपको 3 महीने के लिए जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement