मुंबई, NOI :- वंदे भारत ट्रेन एक बार फिर हादसे का शिकार हो गई है। हादसा मुंबई सेंट्रल डिवीजन (Mumbai Central division ) के अतुल रेलवे स्‍टेशन (Atul Railway Station) के पास शनिवार सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर वंदे भारत ट्रेन गुजरने के साथ ही बैल के टकराने की घटना हो गई।

इस हादसे में ट्रेन का अगला हिस्‍सा क्षतिग्रस्‍त हो गया है। ट्रेन मुंबई सेंट्रल (Mumbai Central) से गांधीनगर (Gandhinagar) की ओर जा रही थी। भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद ट्रेन को करीब 15 मिनट तक वहीं रुकी रही।

                                     jagran


इससे पहले दो बार हो चुकी है हादसे का शिकार  


हालांकि हादसे के बाद यात्रियों को किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। बता दें कि वंदे भारत एक्‍सप्रेस के साथ जानवरों के टकराने का ये कोई पहला मामला नहीं है। वंदे भारत इससे पहले भी दो बार हादसे का शिकार हो चुकी है।

                                 jagran


6 अक्‍टूबर को जानवरों के झुंड से टकरायी थी वंदे भारत 

गौरतलब है कि बीते 6 अक्‍टूबर को भी भारत की हाइस्‍पीड ट्रेन वंदे भारत सुबह 11 बजकर 18 मिनट पर हादसे का शिकार हो गई थी। ट्रेन वटवा और मणिनगर स्‍टेशन के नजदीक भैंसों के झुंड से टकरा गई थी। ये ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद जा रही थी।

इस हादसे में ट्रेन का अगला हिस्‍सा क्षतिग्रस्‍त हो गया था। इस मामले में भैंसों के मालिक के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई थी। हादसे के बाद ट्रेन को 20 मिनट तक रोकना पड़ा था। उसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

7 अक्‍टूबर को गाय से टकरायी वंदे भारत


वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्‍टूबर को फिर हादसे का शिकार हो गई थी। ये हादसा ट्रैक पर मवेशियों के झुंड के आने की वजह से हुआ। हादसा मुंबई से लगभग 32 किलोमीटर की दूरी पर आणंद के करीब दोपहर 3 बजकर 48 मिनट पर हुआ था।

गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस गाय से टकरा गई थी। हालांकि ट्रेन को इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सभी यात्री भी सुरक्षित थे।

पीएम मोदी ने 30 सितंबर को दिखायी थी हरी झंडी

  

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाइस्‍पीड ट्रेन वंदे भारत के मुंबई से अहमदाबाद वाले रूट पर 30 सितंबर को हरी झंडी दिखायी गई थी। यह ट्रेन 180 से 200 किमी/ प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।  

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement