प्रयागराज, NOI : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का आज यानी बुधवार को प्रयागराज आगमन होगा। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्र भी आज यहां आएंगे। दोनों सियासी दिग्गज अलग-अलग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि संगठनात्मक कार्यों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का आगमन हो रहा है।

ये है भाजपा अध्यक्ष का कार्यक्रम

भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी के अनुसार महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष का स्वागत भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में किया जाएगा। दोपहर 12 बजे जिले की कोर कमेटी की बैठक में वह हिस्सा लेंगे। जिसमें जिले के जिला अध्यक्ष सहित सभी विधायक, सांसद व मेयर एवं कोर कमेटी के सदस्य शामिल होंगे। फिर तीन बजे जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें गंगापार के अलावा यमुनापार व महानगर प्रयागराज के सभी पदाधिकारी उपस्थित होंगे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यक्रम

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्र लखनऊ से रवाना हो चुके हैं। वह सुबह 11 बजे मंसूराबाद पहुंचकर प्रयागराज के सीमा में प्रवेश कर जाएंगे। फिर जगह-जगह उनका स्वागत कार्यक्रम भी होगा। तेलियरगंज, मजार होते हुए वह दो बजे छात्रसंघ भवन पहुंचेंगे। फिर विभिन्न कार्यक्रमों में होते हुए शाम चार बजे सरकिट हाउस पहुंचेंगे।

एसएसयूआइ से सैकड़ों छात्र जुड़े

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआइ) ने प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सदस्यता अभियान चलाया। इकाई अध्यक्ष हरिओम सोमवंशी के नेतृत्व में सिैकड़ों छात्रों ने एनएसयूआई की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर की मौजूदगी में इंद्रजीत मौर्य, प्रजेश मौर्य, प्रवीण सिद्धार्थ राजपूत, अंकित मौर्य, अमन निषाद, हरिशंकर भारती, रितेश तिवारी, आदर्श बर्नवाल, सुधीर, शिवम सिंह, विनय कुमार, नीतेश मिश्रा,नीतीश कुमार, अभिषेक, आशुतोष मिश्रा, शिवा सिंह, मोहित आदि ने सदस्यता ग्रहण की।

छात्रसंघ बहाली को सछास प्रदेश उपाध्यक्ष का समर्थन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे छात्रनेता अजय यादव सम्राट के अगुवाई में अनशन जारी रहा। समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत यादव विधायक ने कहा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से लेकर प्रदेश और देश में जितने भी विश्वविद्यालय के छात्रसंघ पर भाजपा सरकार ने ताला जड़ा है। सभी विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ का ताला खुलवाने का कार्य समाजवादी छात्र सभा करेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्त, युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष आदिल हमजा साहिल, जिया कौन रिजवी आदि लोग उपस्थित रहे।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement