नई दिल्ली, NOI : Phone Bhoot First Review: कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की हॉरर कॉमेडी 'फोन भूत' इस शुक्रवार 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर इसका काफी बज है। फैंस इस तिकड़ी को देखने लिए बेताब है और कटरीना ने पहली बार हॉरर जॉनर में हाथ आजमाया है। तो अगर आप भी इस विकेंड ये फिल्म देखना का मूड बना रहे हैं और टिकट बुक करने वाले हैं तो पहले यहां पढ़े लें इस फिल्म का फर्स्ट रिव्यू।

'फोन भूत' का पहला रिव्यू


दुबई सेंसर बोर्ड के सदस्य उमेर संधु ने 'फोन भूत' देख ली है और अपना रिव्यू भी शेयर किया है।  उन्हें फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई और उनका मानना है कि कटरीना को अपनी दूसरी पारी के लिए इससे बेहतर फिल्म चुननी चाहिए थी। इसके साथ ही उन्होंने इसे सिर दर्द भी बताया। उमेर का मानना है कि फिल्म डिजास्टर होने वाली है। हालांकि ये उनका मत है सोशल मीडिया पर लोग फिल्म की कॉमेडी और ट्रेलर के दीवाने हो रहे हैं।

कटरीना की फिल्म को बताया सिर दर्द


लोगों कैटरीना कैफ के फैंस ने उमेर को उनके इस रिव्यू के लिए जमकर खरी-खोटी सुनाई। एक यूजर ने लिखा कि- हम भारतीयों को आपसे रिव्यू नहीं चाहिए। आप जो हमारी फिल्मों के रिव्यू कर करके पैसे कमा रहे हैं, बंद कर दीजिए ये सब। भारतीय टीम जब क्रिकेट में हारती है तो आप मजे लेते हैं, ऐसे इंसान से हमें हमारे सुपरस्टार्स के बारे में कुछ नहीं सुनना।

'फोन भूत' पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई


एडवांस बुकिंग की बात करें तो 'फोन भूत' की कमाई जाह्नवी कपूर की मिली, सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की डबल एक्सेल से ज्यादा बेहतर है। इसके पीछे का कारण है फिल्म में कटरीना कैफ का होना और कॉमेडी जॉनर ऐसा ही जिसे ज्यादातर लोग देखना चाहते हैं। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर की मानना है कि भूत पुलिस को पहले दिन 1.5 से 2 करोड़ के बीच की ओपनिंग मिलने की उम्मीद है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement