Palak Muchhal की प्री-वेडिंग सेरेमनी में पहुंचे जैकी श्रॉफ, दुल्हन संग एक्टर ने भी लगवाई मेहंदी
पलक मुच्छल की मेहंदी सेरेमनी
सिंगर के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार को उनकी मेहंदी सेरेमनी हुई। इस दौरान पलक का ग्लैमरस अवतार छा गया। मेहंदी पर पलक ने टील ग्रीन कलर का लंहगा पहना था। इस लुक और भी खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने इसपर सिल्वर नेकलेस और मांग टीका कैरी किया हुआ। सोशल मीडिया पर सिंगर की कई तस्वीरे और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
जैकी श्रॉफ ने भी लगवाई मेहंदी
पलक की शादी की रस्मों में एक्टर जैकी श्रॉफ भी शामिल हुए थे। इस दौरान जग्गू दादा ने अपने हाथ पर मेहंदी भी लगवाई। उन्होंने पलक संग कई तस्वीरे भी क्लिक करवाई। इस दौरान जैकी व्हाइट कुर्ते पजामे और पिंक कलर की जैकेट में नजर आए।
6 नवंबर को लेंगी सात फेरे
बता दें पलक जाने माने सिंगर म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन संग सात फेरे लेने वाली है। दोनों ने करीब 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया। दोनों को फेम आशिकी 2 के गाने से मिला है। इसके बाद दोनों की जुगलबंदी कई सॉन्ग में देखने को मिली है। पलक और मिथुन एक था टाइगर, प्रेम रतन धन पायो समेत कई हिट फिल्मों में गाने गा चुकी हैं। पलक मुच्छल की शादी इंदौर में हो रही हैं। मुंबई में वह एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगी जिसमें कई बड़े स्टार्स शामिल हो सकते हैं।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments