Ram Setu Box Office Day 14: बॉक्स ऑफिस पर फेल हुआ अक्षय कुमार का स्टारडम, वीकेंड के बाद ही धड़ाम हुई राम सेतु
वीकेंड के बाद धड़ाम हुई राम सेतु
25 अक्टूबर को रिलीज हुई राम सेतु ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.25 करोड़ के साथ खाता खोला था। इसके बाद हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई में कुछ गिरावट देखने को मिली। फिर भी राम सेतु का कलेक्शन हमेशा 1 करोड़ से ऊपर ही रहा। फिल्म ने अपने दोनों वीकेंड पर भी लागत निकालने की पूरी कोशिश की और राम सेतु का कलेक्शन बीते रविवार को 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया। जबकि, सोमवार को कलेक्शन में एक बार फिर गिरावट आई और 7 नवंबर को राम सेतु ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया।
सोमवार को कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए राम सेतु ने अब तक खूब मेहनत की है और सफल भी रही है, लेकिन फिल्म का बीते दिन का कलेक्शन देख कर लगता है कि राम सेतु की सिनेमाघरों से जल्द छुट्टी हो सकती है। फिल्म ने शनिवार को 1.75 करोड़ कमाए थे। जबकि, रविवार को कलेक्शन 1.80 करोड़ तक पहुंच गया। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को राम सेतु ने देशभर में 85 लाख रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 71.15 करोड़ हो गया है। राम सेतु का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन,
पहला दिन- 15.25 करोड़
दूसरा दिन- 11.40 करोड़
तीसरा दिन- 8.75 करोड़
चौथा दिन- 6.05 करोड़
पांचवां दिन- 7.30 करोड़
छठवां दिन- 7.25 करोड़
सातवां दिन- 2.70 करोड़
आठवां दिन- 2.85 करोड़
नौवां दिन- 2.35 करोड़
दसवां दिन- 2.1 करोड़
ग्यारहवां दिन- 1 करोड़
बारहवां दिन- 1.45 करोड़
तेरहवां दिन- 1.80 करोड़
चौदहवां दिन- 0.85 करोड़
कुल कमाई~ 71.15 करोड़
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments