नई दिल्ली, NOI : Ranbir Kapoor left hospital in his black Range Rover: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। 6 सितंबर को आलिया ने एक बेटी को जन्म दिया और तब से बच्चे के नाम से लेकर लुक्स तक, कई बातों की चर्चा चल रही है। इंटरनेट पर अब रणबीर कपूर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बेटी के जन्म के बाद हॉस्पिटल से रवाना होते हुए नजर आ रहे हैं।

रेंज रोवर में बाहर निकले मिस्टर कपूर


इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो में रणबीर कपूर फुल स्वैग में अस्पताल से बाहर आते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर की सवारी ब्लैक कलर की रेंज रोवर में निकली। रणबीर की गाड़ी को देखते ही पैपराजी उनकी ओर दौड़ पड़ें। हालांकि, एक्टर बिना रुके वहां से सीधे बाहर निकल गए। यहां देखें रणबीर का वीडियो,

दादी नीतू कपूर पहुंचीं पोती से मिलने


सोशल मीडिया पर नीतू कपूर का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अपनी नन्ही पोती से मिलने के लिए जाती हुई नजर आ रही हैं। कार से बाहर आकर नीतू कपूर ने पैपराजी से बात की और आलिया व बच्चे की हेल्थ अपडेट भी दी। नीतू ने बताया कि आलिया और उनकी पोती दोनों एकदम ठीक हैं। पैपराजी ने एक्ट्रेस से पोती का नाम जानने की कोशिश भी की, लेकिन उन्होंने अभी कोई जानकारी देने से साफ मना कर दिया।

अप्रैल में की थी शादी


बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पांच साल की डेटिंग के बाद इस साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने अपने वेडिंग फंक्शन को बेहद प्राइवेट रखा था। सेरेमनी में परिवार के अलावा सिर्फ कुछ करीबी दोस्तों को ही इनवाइट किया गया था। किसी एग्जॉटिक प्लेस या डेस्टिनेशन वेडिंग करने की बजाय रणबीर और आलिया ने शादी का वेन्यू मुंबई स्थित अपने घर वास्तु को रखा था।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement