वाशिंगटन, NOI :- ट्विटर के बाद फेसबुक की पैरेंट कंपनी 'मेटा' ने जाब कट का अहम फैसला लिया। बुधवार को मेटा प्लेटफार्म इंक ने ऐलान किया कि यह अपने 13 फीसद यानी 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रहा है।

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने आज घोषणा की कि वह निराशाजनक कमाई और रेवेन्यू में गिरावट की भरपाई करने के लिए 11000 से अधिक कर्मचारियों को निकालने जा रही है। पिछले दिनों टेक जगत में व्यापक स्तर पर नौकरी में कटौती के मामले सामने आए हैं।

जुकरबर्ग ने बताया 'कठिन फैसला' 


कंपनी के मालिक मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने कहा, 'फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा अपने 11 हजार से अधिक स्टाफ को निकालने जा रही है। यह काफी कठिन बदलाव है जो मैंने मेटा के इतिहास में किया है।'

मेटा प्लेटफार्म इंक ने बताया कि इसने अपने 13 फीसद वर्कफोर्स यानी 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को जाब से निकालने का फैसला लिया है। दिग्गज टेक कंपनी ने व्यापक स्तर पर नौकरी की कटौती का ऐलान किया है। टेक जगत में इस साल का यह अहम फैसला है। 

                                 jagran

एलन मस्क की ट्विटर समेत दिग्गज  टेक कंपनियों में नौकरी की कटौती हुई है लेकिन मेटा के 18 साल के इतिहास में इस तरह का कदम पहली बार उठाया गया है। Meta के शेयर को इसके वैल्यू के दो तिहाई से अधिक का नुकसान हुआ है।

                                   jagran

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement