VIDEO: अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं आलिया भट्ट, बेटी और पत्नी को लेकर घर पहुंचे रणबीर कपूर
नई दिल्ली, NOI :- Alia Bhatt Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने जब से बेटी को जन्म दिया है, तभी से वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कपूर और भट्ट् परिवार में जश्न का माहौल भी देखा जा रहा है। फैंस भी आलिया और रणबीर की बेटी की पहली झलक पाने के लिए फैंस बेताब है। इसी बीच गुरुवार को आलिया बेटी के साथ अस्पताल से डिस्चार्ज हुई।
अस्पताल से सामने आया वीडियो
कुछ ही देर पहले सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर सर एचएन रिलायंस हॉस्पिटल का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रणबीर और आलिया की गाड़ियां अंदर जाते नजर आई थी। तीन गाड़ी गुरुवार सुबह एचएन रिलायंस पहुंची थी।
अस्पताल से डिस्चार्ज हुई आलिया भट्ट
वहीं अब रणबीर और आलिया का नया वीडिया सामने आया है, जिसमे रणबीर और आलिया बेटी संग नजर आ रहे हैं। करीब 4 दिन बाद आलिया भट्ट अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं हैं। रणबीर और आलिया भट्ट अपनी लाडली संग कपूर हाउस पहुंचे हैं। उनकी कार में बेटी को लेकर आने की तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आलिया और बेटी के स्वागत के लिए कपूर परिवार ने घर पर खास तैयारी की है।
6 नवंबर को बनीं थी मां
आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया था। आलिया भट्ट ने बेटी के जन्म पर फैंस के साथ खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा था, 'हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर में - हमारा बच्चा है... और वह एक जादुई लड़की है' इस पोस्ट के साथ आलिया ने शेर के एक परिवार का स्केच भी शेयर किया था, जिसमें शेर अपनी शेरनी और बच्चे के साथ नजर आ रहा था।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments