नई दिल्ली, NOI :- मालदीव की राजधानी माले में आग लगने की घटना में कई भारतीयों की मौत होने की बात सामने आई है। विदेशी कामगारों के तंग घरों में लगी आग में नौ भारतीयों समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। भारतीय उच्चायोग ने भी मालदीव के माले में घटी इस घटना पर दुख जताया है। बता दें कि इन कामगरों का माले की ढाई लाख की आबादी का लगभग आधा हिस्सा हैं और ज्यादातर बांग्लादेश, भारत, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका से हैं।

भारतीय उच्चायोग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

                                    jagran

मालदीव में हुए हादसे पर दुख जताते हुए भारतीय उच्चायोग ने कहा कि वे मालदीव के उच्चाधिकारियों के संपर्क में हैं और जो भी मदद चाहिए होगी वे करेंगे। उच्चायोग ने इसी के साथ दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। अपने प्रियजन की जानकारी के लिए मालदीव में भारतीय उच्चायोग से संपर्क साधा जा सकता है।

कार गैराज में लगी आग


माले में अधिकारियों ने कहा कि आग में नष्ट हुई एक इमारत की ऊपरी मंजिल से 10 शव बरामद किए गए है। अधिकारियों ने कहा कि आग भूतल कार मरम्मत गैरेज से उत्पन्न हुई थी जो बाद में कामगारों के घर तक फैल गई। स्थानीय मीडिया ने बताया कि आग को बुझाने में लगभग चार घंटे लगे। 

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement