Aparna Yadav: मैनपुरी में अपर्णा यादव पर दांव लगा सकती है भाजपा, आमने-सामने हो सकती हैं नेताजी की दोनों बहुएं
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन के बाद से रिक्त मैनपुरी लोकसभा की सीट पर पांच दिसंबर को होने वाले उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भी बड़ा दांव खेल सकती है। समाजवादी पार्टी की तरफ से मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी इस सीट पर बड़ा दांव खेल सकती है।
आमने-सामने हो सकती हैं नेताजी की दोनों बहुएं
भारतीय जनता पार्टी मैनपुरी से नेताजी यानी मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को लोकसभा उप चुनाव में अपना प्रत्याशी बना सकती है। अगर भाजपा ने अपर्णा को प्रत्याशी बना दिया तो मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव की दो बहुओं में उनकी विरासत संभालने का मुकाबला होगा।
मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उप चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को गुरुवार को पार्टी का उम्मीदवार बनाने की घोषणा की गई है। माना जा रहा है कि अब भारतीय जनता पार्टी उनके खिलाफ मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को मैदान में उतार सकती है।
शिवपाल दे सकते हैं अपर्णा का साथ
भारतीय जनता पार्टी ने अगर यह कदम उठाया तो फिर मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव भी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी का साथ दे सकते हैं। इससे पहले शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव को भी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी।
मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव के साथ ही रामपुर तथा खतौली विधानसभा उप चुनाव समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल मिलकर लड़ रहे हैं। खतौली से राष्ट्रीय लोकदल अपना प्रत्याशी उतारेगा।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments