नई दिल्ली, NOI : Actor Siddhaanth Vir Surryavanshi Dies While Working Out At Gym: वैशाली ठक्कर, राजू श्रीवास्तव और दीपेश भान के निधन के बाद टीवी इंडस्ट्री से अब एक और बुरी खबर सामने आई है। एक्टर और मॉडल सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है। सिद्धांत 'कसौटी जिंदगी की' जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल में काम करने के लिए जाने जाते हैं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को जिम में वर्कआउट करते वक्त दिल का दौरा पड़ने की वजह से सिद्धांत की डेथ हुई है। एक्टर ने हाल ही में अपना नाम आनंद सूर्यवंशी से बदलकर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी किया था। 

कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा


सिद्धांत वीर सूर्यवंशी लंबे समय से टीवी जगत से जुड़े हुए है। अब तक उन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया है। महज 46 साल की उम्र में उनके निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को सदमे ला दिया है। खबर के मुताबिक, जिम में हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लगभग 45 मिनट तक डॉक्टरों ने भी उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अंत में एक्टर को बचाया न जा सका और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

इन टीवी सीरियल में आ चुके हैं नजर


15 दिसंबर 1975 को मुंबई में जन्में सिद्धांत ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। साल 2001 में आए सीरियल कुसुम से सिद्धांत ने टेलीविजन इंडस्ट्री में कदम रखा था। एक्टर ने कई हिट टीवी सीरियल में काम कर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। 'कसौटी जिंदगी की' के अलावा 'सुफियाना इश्क मेरा', 'जिद्दी दिल माने ना', 'वारिस', 'कृष्णा अर्जुन', 'क्या दिल में है' और 'सात फेरे: सलोनी का सफर' जैसे पॉपुलर सीरियल में काम कर चुके हैं। आखिरी बार सिद्धांत जी टीवी के शो ‘क्यू रिश्तों में कट्टी बत्ती’ में नजर आए थे।ॉ

पीछे छोड़ गए दो बच्चे


सिद्धांत सूर्यवंशी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की थी। पहली शादी उन्होंने इरा नाम की लड़की से की थी, लेकिन 2015 में दोनों का तलाक हो गया। इरा से सिद्धांत को एक बेटी है, जो अब 18 साल की हो चुकी हैं। साल 2017 में सिद्धांत ने मॉडल अलीसिया राउत से दूसरी शादी की और दोनों का एक बेटा भी है। अब निधन के बाद सिद्धांत अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए हैं।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement