नई दिल्ली, NOI : केंद्र सरकार ने आधार कार्ड को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब देश के नागरिकों को हर 10 साल में अपना आधार कार्ड अपडेट करना होगा। इसके बाद ऐसे नागरिक जिनका आधार कार्ड पंजीकरण 10 साल पहले किया गया था। उन्हें अब आधार कार्ड में अपनी जानकारी अपडेट करनी होगी।

सरकार की ओर से 9 नवंबर, 2022 को जारी नोटिफिकेशन में कहा गया कि जिन आधार कार्डधारकों को आधार पंजीकरण के 10 साल पूरे हो गए हैं। उन्हें आधार के साथ जमा किए जाने वाले सभी दस्तावेजों जैसे आइडेंटिटी और एड्रेस प्रूफ को जमा करना होगा। सरकार की कोशिश इसके जरिए आधार कार्ड से जुड़ी सूचना को अपडेट रखना है।

jagran

आधार कार्ड में हर 10 साल में अपडेट करनी होगी जानकारी


11 नवंबर,2022 को पीआईबी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया था कि ऐसे लोग जिन्होंने आधार कार्ड में पंजीकरण 10 साल पहले कराया है और इन दस सालों के दौरान उन्होंने कभी भी जानकरी अपडेट नहीं कराई है, तो फिर आपको अपनी जानकरी को अपडेट करना होगा।

jagran

ऑनलाइन कर सकते हैं अपडेट

बता दें, आप आधार कार्ड की वेबसाइट जाकर अपनेआप ही नाम, जन्मतिथि, लिंग और एड्रेस अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर लॉग इन करना होगा।
  • फिर आपको माय आधार पर क्लिक करना होगा।
  •  इसके बाद आपको अपडेट डेमोग्राफिक डाटा और चेक स्टेटस पर क्लिक करना होगा।
  • फिर https://myaadhaar.uidai.gov.in एक नया पेज खुल जाएगा ।
  • इसके बाद आपको आधार कार्ड नंबर और फिर ओटीपी डालकर अपडेट करना होगा।
  • फिर आपको प्रोसीड टू अपडेट आधार पर क्लिक करना होगा।
  •  उदाहरण के लिए अगर आपको पता अपडेट करना है, तो आपके पास इसकी प्रमाण पत्र होना चाहिए, जिसे आपको अपलोड करना होगा।
  • अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करने पर नया पेज खुल जाएगा।
  • तय फीस भरने के बाद आपके द्वारा दी जाने वाली जानकारी कुछ दिनों में अपडेट हो जाएगी।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement