वर्जीनिया, एजेंसी। NOI : Shooting in Virginia University: वर्जीनिया यूनिवर्सिटी में रविवार को गोलीबारी हुई। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं 2 जख्मी हैं।  स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक छात्र पर पुलिस ने संदेह जाहिर किया है। 

फायरिंग करने वाला छात्र खतरनाक- पुलिस


पुलिस ने एक छात्र पर हमले का संदिग्ध बताया है। साथ ही उसकी पहचान भी सार्वजनिक कर दी गई है। बड़े पैमाने पर संदिग्ध छात्र की तलाश जारी है। बता दें कि शूटिंग की यह घटना रविवार देर शाम को हुई। इस बाबत जानकारी यूनिवर्सिटी पुलिस ने ट्वीट के जरिए दी। साथ ही पुलिस ने संदिग्ध को खतरनाक बताया है। पुलिस ने कहा कि पूरी सक्रियता के साथ संदिग्ध हमलावर की तलाश जारी है।  बता दें कि यूनिवर्सिटी पुलिस ने एक छात्र क्रिस्टोफर डारनेल जोन्स को संदिग्ध करार दिया है |

jagran

काले रंग की एसयूवी में हो सकता है संदिग्ध, पुलिस ने बताई पहचान 


पुलिस के अनुसार, काले रंग की एसयूवी से आए संदिग्ध जोन्स ने बरगंडी कलर की जैकेट, नीले रंग की जीन्स और लाल जूते पहन रखा था। यूनिवर्सिटी के वाइस प्रेसिडेंट ने छात्रों को इमेल भेजा। इसमें सलाह दी गई कि सभी छात्र सुरक्षा के लिए दिए जा रहे निर्देशों का अनुसरण करें।

jagran

अमेरिका के कालेज, हाई स्कूल कैंपस में गन कल्चर 


अमेरिका के कालेज और हाई स्कूल कैंपस में हाल के कुछ समय में होने वाली फायरिंग की यह घटना के क्रम में वर्जीनिया यूनिवर्सिटी की घटना नवीनतम है। इस तरह के खून-खराबे वाले वारदातों के मद्देनजर अमेरिका में बंदूक तक पहुंच को लेकर लागू कड़े प्रतिबंधों पर चर्चा शुरू हो गई है। बता दें कि यहां संविधान के दूसरे संशोधन में हथियार रखने के अधिकार दिए गए हैं |

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement