बर्थडे पार्टी में साथ नाचने से मना किया तो मार दी गोली, आरा में उड़ीसा की लड़की के साथ हो गई वारदात
आरा, NOI :- शराब के नशे में धुत लड़कों ने लड़की के साथ डांस करना चाहा, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुई। बर्थडे पार्टी में इसको लेकर कहासुनी हुई, लेकिन लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। सभी को लगा कि मामला खत्म हो गया, लेकिन बात आगे बढ़ गई। लफंगों ने लड़की को गोली मार दी।
उड़ीसा की रहने वाली है युवती
मामला भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के जनईडीह गांव के पास का है। यहां मंगलवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने युवती और एक युवक को गोली मार दी। जख्मी युवती उड़ीसा की रहने वाली है। वह पेशे से डांसर है और एक बर्थडे पार्टी में इसी सिलसिले में गई थी।
घुटने के नीचे लगी है गोली
डांसर 23 वर्षीय नीनू बेहरा उड़ीसा के भुवनेश्वर निवासी रमेश कुमार बेहरा की पुत्री है। जबकि, जख्मी गायक 27 वर्षीय मुकेश यादव पटना जिला के धनरूआ थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी महेश यादव के पुत्र है। जख्मी गायक को गोली दाहिने पैर में जांघ के पास लगी है। जख्मी महिला डांसर को गोली दाएं पैर में घुटने के नीचे लगी है।
दोनों को किया गया पटना रेफर
गोली लगते ही दोनों खून से लथपथ जख्मी हालत में सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा लाया गया। बाद में प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
बर्थडे में हो रहा तमंचे पर डिस्को
इधर, महिला डांसर नीनू बेहरा ने बताया कि वह संदेश थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी अपूरा पंचायत की पंचायत समिति सदस्य नीतू कुमारी पति रणवीर साह के चार वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के बर्थडे पार्टी समारोह में नाचने गई थी। उनके साथी मुकेश यादव गाने आए थे।
नाच पार्टी के दौरान हुआ था विवाद
नाच के दौरान गांव के ही कुछ लोग शराब के नशे में हाथ में हथियार लिए हुए स्टेज पर चढ़कर नाच रहे थे और बार-बार उसे नीचे बुला कर नाचने के लिए बोल रहे थे। इसको लेकर बर्थडे पार्टी में नाच के दौरान उन्होंने इसका विरोध भी किया था, हालांकि बात वही पर खत्म भी हो गई थी।
बर्थडे पार्टी समारोह से लौटने के दौरान वारदात
इसके बाद दोनों बर्थडे पार्टी समारोह समाप्त होने के बाद वापस संदेश लौट रहे थे। उसी दौरान जनेईडीह गांव के समीप उक्त पर हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें बीच रास्ते में घेर लिया और धमकी देने लगे। विरोध करने पर उन्होंने उन पर फायरिंग कर दी। जिसमें दोनों को गोली लग गए। इसके बाद वे लोग जहां बर्थडे पार्टी में आए थे उन्हें फोन कर इस घटना की जानकारी दी।
थानाध्यक्ष बोले- मिली है फायरिंग की सूचना
दूसरी ओर अपुरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पति रणवीर साव ने बताया कि उनके पुत्र आर्यन कुमार का चौथा बर्थडे समारोह मनाया जा रहा था। जिसमें उन्होंने उन दोनों को नाचने व गाने के लिए बुलाया था। मंगलवार की मध्य रात्रि करीब दो बजे तक कार्यक्रम खत्म हो गया था। प्रोग्राम का पैसा देकर उन्हें खुशी से विदा कर दिया। जैसे ही वह जनईडीह गांव के समीप पहुंचे, तभी उन्होंने फोन कर उन्हें सूचना दी गई। संदेश थानाध्यक्ष दीपक झा ने बताया कि प्रोग्राम स्थल पर भी फायरिंग होंने की सूचना है। जांच चल रही है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments