Sidhu Moosewala: बेटे को इंसाफ दिलाने इंग्लैंड गए सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता, चंडीगढ़ से पकड़ी फ्लाइट
चंडीगढ़, NOI :- Sidhu Moosewala Murder Case: पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए हैं। वह अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ दिलाने के लिए विदेश गए हैं। माता चरण कौर के साथ पिता बलकौर सिंह ने चंडीगढ़ से फ्लाइट ली। उनके चंडीगढ़ एयरपोर्ट और विदेश पहुंचने की कुछ तस्वीरें इंटनेट मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सिद्धू के माता-पिता के विदेश जाने की चर्चा के बाद सिद्धू मूसेवाला के फैंस में भी हलचल मच गई है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के देश और विदेश में लाखों फैंस हैं। विदेश में भी सिद्धू को इंसाफ दिलाने की मुहीम चला रखी है।
जानकारी के मुताबिक इंग्लैंड में रह रहे सिद्धू मूसेवाला के फैंस ने भी सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ दिलाने के लिए कैंपेन चला रखा है। इस कैंपेन के तहत 24 नवंबर को इंग्लैंड की पार्लियामेंट के बाहर फैंस की तरफ से साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। इस साइकिल रैली में भाग लेने के लिए बलकौर सिंह और चरण कौर इंग्लैंड के लिए गए हैं।
पिता ने कही थी देश छोड़ने की बात
सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता बलकौर सिंह व चरण कौर बीते लंबे समय से बेटे को इंसाफ दिलाने की बात कर रहे हैं। सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद पिता बलकौर सिंह को भी गैंगस्टरों ने जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं बेटे की मौत के बाद से बलकौर सिंह की तबीयत भी ठीक नहीं रह रही है। उन्हें दिल की बीमारी होने की बात भी कही जा रही है। इससे पहले वह 8 दिन पीजीआइ चंडीगढ़ में भर्ती रहे थे। बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए बलकौर सिंह ने घोषणा की थी कि वह सरकार को एक महीने का समय देते हैं। अगर उनके बेटे को इंसाफ मिल गया तो ठीक, नहीं तो वह देश छोड़ देंगे।
1850 पन्नों का चालान पेश कर चुकी है पुलिस
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मानसा पुलिस चालान पेश कर चुकी है। 1850 पन्नों के चालान में 24 आरोपितों के नाम शामिल हैं। इनमें से 20 को गिरफ्तार किया जा चुका है। चार आरोपित विदेश में छिपे हैं। हत्याकांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बताया गया है, जो इस समय पंजाब पुलिस की हिरासत में है।
29 मई को हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को हत्या की गई थी। उनके मर्डर की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी बराड़ ने ली थी। पंजाब के मानसा के गांव जवाहरके के पास शूटरों ने सिद्धू पर ताबड़तोड़ गोलियां बराई थीं। दो कारों में सवार बदमाशों ने सिद्धू मूसेवाला पर करीब 35 से 40 राउंड फायर किए थे। उस समय सिद्धू मूसेवाला अपनी थार पर सवार थे। बदमाशों ने उनपर दनादन फायरिंग कर मौत की नींद सुला दिया था।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!