Virat Kohli-Anushka Sharma: अनुष्का-विराट ने मुंबई में रेंट पर लिया छोटा सा घर, किराया सुनकर लगेगा झटका
विराट-अनुष्का ने मुंबई में इस जगह पर लिया किराए का घर
ZAPKEY.COM की रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हाल ही में मुंबई के पॉर्श एरिया जुहू में एक फ्लैट किराए पर लिया है। उनका ये अपार्टमेंट हाई टाइड बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर है। रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का रेंट पर लिया गया ये फ्लैट केवल 1650 स्क्वायर फीट है, जहां से पूरा सीव्यू (समंदर) दिखता है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के इस नए फ्लैट का किराया 2.76 लाख यानी कि पौने दो लाख के आसपास है और इस फ्लैट के लिए इस कपल ने लगभग साढ़े सात लाख डिपोजिट दिया है। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के जुहू स्थित किराए के घर के मालिक कोई और नहीं, बल्कि पूर्व क्रिकेटर समरजीत सिंह गायकवाड़ है।
.jpg)
किशोर कुमार का बंगला भी लीज पर ले चुके हैं विराट-अनुष्का
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इससे पहले 12 अक्टूबर 2022 को सिंगर किशोर कुमार का बंगला लीज पर लिया था, जहां इस कपल ने अपना खुद का रेस्टोरेंट खोला है, जिसका नाम उन्होंने वन8 कम्यून रखा है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने जुहू में रेंट पर फ्लैट क्यों लिया है, इसकी कोई वजह अब तक क्लियर नहीं हो पाई है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वर्ली की ओमकार बिल्डिंग में खुद का फ्लैट है। इस बिल्डिंग में इस कपल का 35वें फ्लोर पर फ्लैट है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके इस फ्लैट की कीमत लगभग 34 करोड़ की है। इसके अलावा अनुष्का शर्मा का खुद वर्सोवा में एक बड़ा सा फ्लैट है।

अनुष्का शर्मा चार साल बाद चकदा एक्सप्रेस से कर रही हैं वापसी
अनुष्का शर्मा की फिल्मों की बात करें तो वह पिछले काफी समय से फिल्मी पर्दे से गायब हैं। उनकी सिनेमाघरों में आखिरी फिल्म 'जीरो' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने एक साइंटिस्ट का किरदार और शाह रुख खान का लव इंटरेस्ट निभाया था। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। अब चार साल के बाद अनुष्का शर्मा फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' से वापसी कर रही हैं। फिल्म में वह महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments