Kanpur Weather News: पहाड़ो से आने वाली ठंड हवा बढाएंगी सर्दी, तापमान में आएगी गिरावट, धुंध छाने की भी संभावना
कानपुर, NOI :- हिमालय पर बार-बार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले दो दिन से नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव होने से तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी हुई लेकिन, गुरुवार से पहाड़ों की सर्द हवा गंगा के मैदानी क्षेत्र में तापमान गिराएंगी। इससे दिन में सर्दी और बढ़ने की उम्मीद है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर गंगा के मैदानी क्षेत्रों में मंगलवार को भी रहा। इसके चलते तापमान में ज्यादा कमी नहीं आई। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बना है।
वहीं पश्चिमी विक्षोभ पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में उत्तर पश्चिम में पहाड़ों से शुष्क व ठंडी हवा मध्य व पूर्वी भारत में आना शुरू हो सकती हैं। इसके कारण कानपुर मंडल समेत पूरे उत्तर भारत में फिर से तापमान में कमी आ सकती है। सुबह व शाम हल्की धुंध व कोहरा भी होने की संभावना है।
अधिकतम तापमान - 28.0 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान - 11.0 डिग्री सेल्सियस
सूर्योदय - 6.33 बजे
सूर्यास्त - 5.16 बजे
मौसम का हाल - आसमान साफ रहेगा। तापमान में मामूली उतार चढ़ाव होने की संभावना है।
कल व परसों का संभावित तापमान- (डिग्री सेल्सियस में)
दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम
23 नवंबर - 28.0 - 11.0
24 नवंबर - 27.0 - 11.0
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments