राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा- देश के समग्र विकास में हरियाणवियों का योगदान अतुलनीय
राष्ट्रपति ने हरियाणा की गौरव गाथा का उल्लेख करते हुए कहा कि दो प्रतिशत से कम जनसंख्या होने पर भी देश के समग्र विकास में हरियाणवियों का योगदान अतुलनीय है। सरस्वती नदी के लिए काम करने वाले दर्शन लाल जैन का काम अनुकरणीय है।
स्वर्गीय सुषमा स्वराज, कल्पना चावला, दीपा मलिक और फौगाट बहनों जैसी बेटियों ने हरियाणा का गौरव बढ़ाया है। नीरज चोपड़ा ने ओलिंपिक में भारत का गौरव बढ़ाया तो सुमित अंतिल, बजरंग पुनिया जैसे खिलाड़ियों ने भी ओलिंपिक में देश का मान बढ़ाया है।
राष्ट्रपति ने कहा कि हरियाणा शूरवीरों की धरती है। सैनिकों की इस धरती को मेरा नमन। तीन सेनाध्यक्ष हरियाणा की धरती से निकले। यहां की भूमि श्री कृष्ण की भूमि, पवित्रता की भूमि, देवों की भूमि और सैनिकों की भूमि है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान सबसे उत्तम है।
लिंगानुपात में बदलाव की यह यात्रा जारी रहे। पंचायतों में समान अधिकार अनुकरणीय हैं। अंत्योदय परिवारों के लिए चलाई गई योजना लाभदायक है जिसका दूसरे प्रदेशों को भी अनुकरण करना चाहिए। कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित , प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता सहित अनेक मंत्री, सांसद, विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।
राष्ट्रपति के समक्ष मुख्यमंत्री ने गिनाए काम
राष्ट्रपति के समक्ष मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में हुए नवाचार गिनाए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिए गए मंत्र ''अंत्योदय'' पर कार्य कर रही है। बुढ़ापा पेंशन और बीपीएल परिवारों के राशन कार्ड जैसी सुविधाएं उनके घर द्वार पर उपलब्ध कराई हैं। अनुसूचित जाति के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्य अभूतपूर्व हैं।
आयुष्मान भारत योजना को विस्तार देकर 28 लाख परिवारों को इससे जोड़ा है, जिसके बाद योजना का नाम चिरायु रखा गया है। 1.80 लाख रुपये से कम आय वाले लोगों के लिए निरोगी हरियाणा योजना शुरू की है। परिवार पहचान पत्र के द्वारा राज्य के सभी लोगों का डाटा सरकार के पास मौजूद है। इस डाटा से आवश्यकता आधार पर योजनाएं बनाई जा रही हैं। 60 वर्ष की आयु होने पर वृद्धावस्था पेंशन स्वतः बन जाती है। बीपीएल परिवारों का राशन कार्ड उनके घर पहुंच जाता है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!