DELHI, NOI :- पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी शहर क्वेटा (Quetta) में बुधवार को एक पुलिस की गाड़ी (Police Patrol) पर बम से आत्मघाती हमला किया गया। पुलिस के गश्ती दल (Police Patrol ) को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में 20 से अधिक लोग घायल हो गए।


घटनास्थल की घेरेबंदी कर शुरू की गई जांच

इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी अब्दुल हक ने समाचार एजेंसी रायटर को बताया कि एक बम विस्फोट में एक पुलिस गश्ती दल (Police Patrol) को निशाना बनाया गया। इसमें 15 पुलिस अधिकारियों सहित कुल 21 लोग घायल हो गए। साथ ही उन्होंने बताया कि घायलों को क्वेटा के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस टीकाकरण टीम की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात थी।

मुख्यमंत्री ने की हमले की निंदा

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री अब्दुल कुद्दुस बिजेन्जो (Abdul Quddus Bizenjo) ने इस हमले की निंदा की और अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया है  

घटना में शामिल लोगों को दी जाएगी कड़ी सजा: मुख्यमंत्री

उन्होंने यह भी वादा किया कि इस तरह के कायरतापूर्ण कृत्य शांति स्थापित करने के लिए बलूचिस्तान के दृढ़ संकल्प को कम नहीं करेंगे। बिजेन्जो ने कहा कि घटना में शामिल सभी तत्वों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा और कड़ी सजा दी जाएगी
                                                                                                          
इसके पहले भी क्वेटा में हुए कई बम अटैक
 
बता दें कि इसके पहले अगस्त 2022 में क्वेटा के हजार गंजी इलाके में रिमोट से हुए विस्फोट में एक पुलिसकर्मी समेत कम से कम तीन लोग घायल हो गए थे। इसी तरह की एक और घटना में क्वेटा में ग्रेनेड विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। कम से कम 11 अन्य लोग घायल हो गए थे

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement