SUV सेगमेंट में बेंचमार्क स्थापित करती नई Hyundai TUCSON
.jpg)
25-35 लाख रुपए के बीच आने वाली TUCSON में जिस तरह के फीचर्स दिए गए हैं, वैसे फीचर्स 60 से 70 लाख रुपए की गाड़ियों में देखने को मिलते हैं। यह कार ब्लूलिंक कनेक्टड टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जिसमें 60 से ज्यादा ब्लूलिंक कनेक्टेड फीचर्स हैं। ब्लूलिंक के साथ Hyundai TUCSON एडवांस वॉयस रिकग्निशन कमांड और ओवर द एयर अपडेट्स (सिस्टम और मैप) प्रदान करती है, जिससे यूजर्स को सीमलेस ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है।
सेफ्टी को लेकर Hyundai हमेशा सजग रहता है और Hyundai TUCSON अपनी कैटेगरी में भारत में सबसे सुरक्षित SUV है। इसमें लेवल 2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) दिया गया है, जो स्मार्ट है और ज्यादा सेफ्टी देता है, और जिसकी वजह से Hyundai TUCSON एसयूवी सेगमेंट में बेंचमार्क स्थापित कर पाती है। एक ऐसा ही स्मार्ट फीचर है जो आपके हाइवे राइड को स्मार्ट बनाता है, वो है अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल। इसमें आप रडार और सेंसर की मदद से अपनी गाड़ी को आगे वाली गाड़ी की स्पीड के हिसाब से सेट कर सकते हैं। इस तरह यह फीचर गाड़ी की स्पीड को मेंटेन करता है और आपकी राइड को सुरक्षित बनाता है।

Hyundai TUCSON का डिजाइन खास है, जो SUV लवर को दीवाना बना देगा। शार्प मस्कुलर क्रीज लाइन्स के साथ इसका एक्सटीरियर डिजाइन मॉर्डन एलिगेंस के बारे में बताता है। इसमें हिडेन DRLs और LED हेडलैंप के साथ डार्क क्रोम पैरामीट्रिक फ्रंट ग्रिल दिया गया, जो बाकी गाड़ियों की तुलना में इसे अनोखा बनाता है। ग्रिल को सामने से देखने पर खूबसूरत लगता है। इसके अलावा इसमें कनेक्टिंग LED टेल लैप्स भी है। साथ ही r18 अलॉय व्हील्स भी इसे आकर्षक बनाने का काम करते हैं।
बात करें इंटीरियर डिजाइन की तो यहां कंफर्ट, सेफ्टी, स्पेस और लग्जीरियस ड्राइविंग एक्सपीरियंस पर जोर दिया गया है। इसका वर्चुअल कॉकपिट काफी आकर्षक है। इसका पैनोरमिक सनरूफ स्मार्ट है, जो वॉइस कमांड से खुलता और बंद होता है। इससे यूजर को कंट्रोल करने की एक अच्छी सुविधा मिलती है, साथ ही साथ उन्हें मोबिलिटी का शानदार एक्सपीरियंस भी मिलता है। इसमें 26.03 सेमी (10.25") HD ऑडियो वीडियो नेविगेशन सिस्टम एक हाई-टेक केबिन एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.







0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!