Hema Murder Case: महिला सिपाही हेमा चौधरी बन 19 किलोमीटर तक बाइक पर बैठी, सीन हुआ रिक्रिएट
ग्रेटर नोएडा, NOI :- माता-पिता की मौत का बदला लेने के लिए हेमा चौधरी (26) की हत्या कर खुद की मौत का स्वांग रचने वाली पायल भाटी (23) तक पहुंचने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पायल व उसके पुरुष मित्र अजय ठाकुर को पकड़ने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े 12 बजे पूरा सीन रिक्रिएट करवाया।
सीन रिक्रिएट में महिला सिपाही हेमा चौधरी बनी और अजय उसको बैठाकर गौर सिटी माल से 19 किलोमीटर दूर घटनास्थल पर दादरी के बडपुरा गांव ले गया। वहां महिला सिपाही के हाथ पर चाकू रखकर पायल ने बताया कि कैसे हेमा के हाथ की नस काटी थी। बात इतने पर नहीं रुकी।
माता-पिता की मौत का बदला लेने के लिए हेमा चौधरी (26) की हत्या कर खुद की मौत का स्वांग रचने वाली पायल भाटी (23) तक पहुंचने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पायल व उसके पुरुष मित्र अजय ठाकुर को पकड़ने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े 12 बजे पूरा सीन रिक्रिएट करवाया।
सीन रिक्रिएट में महिला सिपाही हेमा चौधरी बनी और अजय उसको बैठाकर गौर सिटी माल से 19 किलोमीटर दूर घटनास्थल पर दादरी के बडपुरा गांव ले गया। वहां महिला सिपाही के हाथ पर चाकू रखकर पायल ने बताया कि कैसे हेमा के हाथ की नस काटी थी। बात इतने पर नहीं रुकी।
पायल ने आत्महत्या करने का किया था प्रयास
माता-पिता की मौत होने के बाद पायल ने प्रेमी अजय को बताकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। समाज में बदनामी के डर से मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। हालत गंभीर होने पर उसको अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।
इस गलती से पकड़े गए आरोपित
हेमा का अपहरण कर जब अजय उसको बडपुरा ले गया तो वहां डर में अजय का मोबाइल खो गया। अजय ने अपने नंबर पर काल, गलती से हेमा के मोबाइल से लगा दी। हेमा के गुमशुदगी मामले की जांच कर रही पुलिस को उसके मोबाइल पर अंतिम काल अजय की मिली।
वहीं से पुलिस को लाइन मिली और मामले का पर्दाफाश हुआ। एक और साक्ष्य पुलिस को मिला। सर्विलांस से पता चला कि हेमा व अजय के मोबाइल गौर सिटी माल से एक ही स्थान यानी बडपुरा तक साथ-साथ गए थे। फोरेंसिक टीम ने भी बडपुरा स्थित पायल के घर से साक्ष्य एकत्र कर इस बात की पुष्टि की है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments