Delhi AIIMS Cyber Attack: 11वें दिन भी शुरू नहीं हुई डिजिटल सेवाएं, फारेंसिंक इमेज से हैकरों की हो रही तलाश
रैनसमवेयर वायरस के सोर्स की हो रही तलाश
डीसीपी प्रशांत प्रिय गौतम ने बताया कि एम्स सर्वर की फोरेंसिक इमेज शुक्रवार को ली गई। अब टीम जांच कर रही है। फोरेंसिक इमेज से सर्वर हैक होने के समय की स्थिति का पता लगाया जाता है। इसलिए इमेज के माध्यम से हैक होते समय रैनसमवेयर या अन्य वायरस और उसके स्रोत के बारे में जानकारी ली जाएगी। द्वारका स्थित कार्यालय में एक टीम इस इमेज की जांच में जुटी है।चीन का हाथ होने के संकेत जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अभी तक इस हैकिंग के पीछे चीन में बैठे हैकर्स का हाथ होने के संकेत मिले हैं। फिलहाल फारेंसिक इमेज से इस बात का पुख्ता जानकारी हासिल होगी। इसके अलावा एम्स के मरीजों का डाटा हैक कर डार्क वेब पर भी बेचने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच कर रही है।
11वें दिन भी डिजिटल सेवाएं नहीं हो पाई शुरू
बता दें कि एम्स की डिजिटल सेवाएं लगातार 11वें दिन तक बाधित रही है। इसे लेकर प्रशासन का कहना है कि जल्द ही डिजिटल सेवाओं को बहाल किया जाएगा। लेकिन फिलहाल एम्स का आईटी डिपार्टमेंट सभी सिस्टम को फार्मेट करने में लगा है। रेमसमवेयर अटैक के कारण मरीजों के इलाज और ओपीडी के पंजीकरण में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments