पीएम मोदी पर 'रावण' वाली टिप्पणी पर मल्लिकार्जुन खरगे की सफाई, बोले- मैंने केवल नीतियों की आलोचना की
अहमदाबाद, NOI :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी 'रावण' वाली टिप्पणी को लेकर अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सफाई दी है। भाजपा नेताओं की आलोचना का सामना कर रहे खरगे ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी ने गुजरात में चुनावी लाभ के लिए उनकी टिप्पणी का दुरुपयोग किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति व्यक्तियों के बारे में नहीं बल्कि नीतियों के बारे में होती है।
मेरे बयान का दुरुपयोग हुआः खरगे
खरगे ने रावण वाली अपनी टिप्पणी का मुद्दा गर्माने पर कहा कि यह भाजपा का काम है और वे चुनावी लाभ के लिए इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारे लिए राजनीति व्यक्तियों के बारे में नहीं है। यह नीतियों पर आधारित होती है।
.jpg)
भाजपा में लोकतंत्र की भावना का अभाव
विवाद पर पहली दफा बोले खरगे ने कहा कि वह प्रदर्शन की राजनीति में विश्वास करते हैं, लेकिन भाजपा की राजनीति की शैली में अक्सर लोकतंत्र की भावना का अभाव होता है क्योंकि वे इसे केवल एक व्यक्ति पर केंद्रित रखते हैं, जो हर जगह रहता है।
आम आदमी पार्टी केवल कांग्रेस के वोट काटने का कर रही काम
गुजरात चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) की संभावनाओं पर खरगे ने कहा कि केजरीवाल केवल भाजपा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी किसी के इशारे पर कांग्रेस के वोटों को विभाजित करने का काम कर रही है।
खरगे ने रावण से की थी पीएम मोदी की तुलना
बता दें कि अहमदाबाद में एक रैली के दौरान खरगे ने पीएम की तुलना रावण से की थी। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी सभी चुनावों में लोगों से "अपना चेहरा देखकर" वोट करने के लिए कहते हैं। "क्या पीएम के रावण की तरह 100 सिर वाले हैं?" भाजपा ने इस टिप्पणी को हर गुजराती का अपमान बताया था और गुजरात चुनाव में प्रचार के दौरान एक बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश की।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!