देवरिया,  NOI :-  Child Kidnapping In Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सात वर्षीय छात्र नासिर के अपहरण से सनसनी फैल गई है। अपहर्ताओं ने 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। बदमाशों ने मोहल्ले में स्थित मजार के पास गुमटी पर अपहरण करने व फिरौती मांगने की सूचना चस्पा की है। पिता की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। एसओजी युवक को साथ लेकर बच्चे के बरामदगी के लिए दबिश के लिए निकली है।

यह है पूरा मामला


शहर के कसया बाईपास रोड नियर यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल कृष्णा कालोनी के रहने वाले ईद मोहम्मद के पुत्र नासिर शहर के मालवीय रोड स्थित अंजुमन इस्लामिया में पढ़ाई करते हैं। वह चार दिसंबर को सुबह करीब 10 बजे से लापता हैं। स्वजन ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार को मजार के समीप गुमटी पर सूचना चस्पा की गई। जिस पर लिखा है कि बकरीदन भाई, तुम्हारे लड़के को उठाने के लिए मोहल्ले के एक आदमी ने एक लाख रुपये दिए हैं। यदि तुमको लड़का चाहिए तो 30 लाख रुपये लेकर 10 दिसंबर को कुशीनगर के नैका छपरा, मदरहां चौराहा के पास कसया एयरपोर्ट के मैदान में कहीं पर रख देना। पैसे रखकर वापस घर आ जाना। तुम्हारे लड़के को दुकान पर रख देंगे। यह आखिरी सूचना है।

                                   jagran

बदहवास हुआ परिवार


यह सूचना मिलने के बाद स्वजन बदहवास हो गए। पिता ईद मोहम्मद ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर सीओ श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में एसओजी समेत पुलिस टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली।

                                        jagran

मजार के पास दुकान लगाते हैं ईद मोहम्मद


जिस बच्चे का अपहरण हुआ है, उनके पिता ईद मोहम्मद मजार के पास ठेला लगाकर सामान बेचते हैं। लोगों का अनुमान है कि इसी लिए अपहर्ताओं ने इसी लिए मजार के समीप गुमटी पर सूचना चस्पा किया है।

सीसी कैमरे में कैद हुए सूचना चस्पा करने वाले

पुलिस ने मजार के अगल-बगल लगाए गए सीसी कैमरों को खंगाला। एक जगह कैमरे में दो लोग जाते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान की। पुलिस को शक है कि दोनों युवकों ने ही सूचना चस्पा की है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। उससे कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस उसे लेकर दबिश देने के लिए रवाना हो गई।

क्या कहती है पुलिस


एसपी देवरिया संकल्प शर्मा ने बताया कि अपहरण की सूचना मिली है। पुलिस टीम गठित कर दी गई है। दबिश दी जा रही है। एक युवक को पकड़ लिया गया है। जल्द ही अपहृत छात्र को बरामद कर लिया जाएगा

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement