नई दिल्ली, NOI :-  Happy Birthday Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र आज 87वां के हो चुके हैं। धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर, 1935 को पंजाब में हुआ था। एक्टर आज परिवार, फैंस और खास दोस्तों संग अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने ट्विटर पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं अब धर्मेंद्र के पोते करण देओल और बेटे बॉबी देओल ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने धर्मेंद्र की एक बेहद खूबसूरत और प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर फैंस अपना प्यार बरसाने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं

एक ही फ्रेम में नजर आई दादा, बेटे और पोते की जोड़ी


धर्मेंद्र के जन्मदिन पर उनके बड़े पोते करण देओल और बेटे बॉबी देओल ने एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में धर्मेंद्र पूजा करते दिख रहे हैं। धर्मेंद्र के गले में फूलों की माला, माथे पर तिलक और उनके सामने हवन जलता हुआ नजर आ रहा है। वहीं उनके एक तरफ बॉबी और दूसरी तरफ करण बैठे हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर में तीनों एक ही फ्रेम में काफी प्यारे लग रहे हैं। इस तस्वीर के साथ बेहद ही स्पेशल कैप्शन लिखा गया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हम सौभाग्यशाली हैं कि हम आपके बेटे और पोते हैं। हैप्पी बर्थडे बड़े पापा।' इसके साथ ही हाथ जोड़ने और दिल वाला इमोजी भी शेयर किया गया है। इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इस पर कमेंट कर यूजर्स लगातार धर्मेंद्र को उनकी लंबी आयु और स्वस्थ रहने की दुआएं कर रहे हैं।

                                 jagran

बड़े बेटे सनी देओल ने भी दी जन्मदिन की बधाई


धर्मेंद्र के बड़े बेटे यानी एक्टर सनी देओल ने भी पिता के जन्मदिन के खास मौके पर उन्हें विश किया है। सनी ने पिता संग अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में पिता अपने बेटे को लाड करते दिख रहे हैं। इसके साथ ही सनी ने कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे पापा... लव यू।' ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।

                                       jagran

ऐसा रहा था धर्मेंद्र का फिल्मी करियर


दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने साल 1960 में अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से डेब्यू किया था। इसके बाद फिल्म 'फूल और पत्थर' ने उन्हें दर्शकों के बीच एक एक्शन हीरो की पहचान दिलाई थी। ये फिल्म साल 1966 में रिलीज हुई और काफी हिट रही थी। वहीं शोला और शबनम ने धर्मेंद्र को रातों रात सुपरस्टार बना दिया था। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं। यहीं नहीं अपने करियर में धर्मेंद्र ने मीना कुमारी, सायरा बानो, शर्मिला टैगोर, मुमताज, आशा पारेख और जीनत अमान सहित बॉलीवुड की कई टॉप हीरोइनों के साथ काम किया। इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया


0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement