राज्य ब्यूरो, देहरादून। LIVE Uttarakhand Politics पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री होंगे। प्रदेश मुख्यालय में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी को नया नेता चुना गया। धामी, तीरथ सिंह रावत का स्थान लेंगे। वह ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा सीट से लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं। वह उत्तराखंड में अब तक के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। आज शाम को राजभवन में नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण होगा।

शनिवार दोपहर तीन बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगी। धामी के नाम पर रखे गए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विधायक दल की बैठक के लिए विधायक और पार्टी नेता दोपहर 12 बजे से ही जुटना शुरू हो गए थे। कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भी प्रदेश कार्यालय में दिखा। नए मुख्यमंत्री को लेकर समर्थक अपने नेताओं के नाम के कयास लगा रहे थे। लगभग पौने तीन बजे केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री एनएस तोमर, राष्ट्रीय महासचिव डी पुरंदेश्वरी के साथ प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान विधायकों व सांसदों का भाजपा मुख्यालय पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मुख्यालय के भीतर केवल विधायकों व पदाधिकारियों को ही प्रवेश दिया जा रहा था।

एक आम कार्यकर्ता को राज्य की सेवा के लिए किया नियुक्त- धामी

पार्टी ने पिथौरागढ़ में पैदा हुए एक भूतपूर्व सैनिक के बेटे एक आम कार्यकर्ता को राज्य की सेवा के लिए नियुक्त किया है। हम लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करेंगे। हम कम समय में दूसरों की मदद से लोगों की सेवा करने की चुनौती स्वीकार करते हैं।

LIVE Updates 

  • भाजपा विधायक दल के नेता पुष्कर सिंह धामी पार्टी नेताओं के साथ राजभवन के लिए रवाना।
  • पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री। 
  • सीएम पद के लिए पुष्कर सिंह धामी का नाम आगे। 
  • बीजापुर गेस्ट हाऊस पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत। 
  • पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर बीजापुर अथिति गृह पहुंचे। कुछ विधायक भी पहुंच चुके हैं। तोमर विधायकों से बात करेंगे।
  • तीरथ सिंह रावत बोले, इस्तीफा नहीं दिया होता तो इससे संवैधानिक संकट पैदा हो जाता। कुछ राज्यों में, कोविड के कारण उपचुनाव में देरी हुई। परिस्थितियों ने इस स्थिति को जन्म दिया है। आज की विधानसभा बैठक में नेता चुने जाएंगे।
  • भाजपा विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री एनएस तोमर देहरादून पहुंचे।
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया किदोपहर तीन बजे विधानसभा की बैठक में नेता (सीएम) का चुनाव किया जाएगा। उसके बाद, सरकार गठन के लिए राज्यपाल से मिलेंगे। संभव है कि सीएम विधायकों में हों (विधायक दल की बैठक में तय हुए मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद समर्थकों के साथ कार्यालय से बाहर निकलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।)


  • अजय भट्ट बोले, कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीतेंगे

    सांसद अजय भट्ट ने 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा लोगों की सुरक्षा और बेहतरी से समझौता नहीं करती, पहले राष्ट्र, फिर पार्टी और अंत में हम ही हमारा आदर्श वाक्य है। हम कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीतेंगे; मतगणना के दौरान उन्हें जवाब मिलेगा।


0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement