फेमस एक्ट्रेस के बेटे ने की मां की हत्या, शव को फ्रिज के डिब्बे में छिपाकर जंगल में फेंका
वीणा की मौत से सदमे में हैं नीलू कोहली
टीवी शो 'मेरी भाभी' शो की एक्ट्रेस वीणा कपूर की मौत की खबर उन्हीं की को-एक्ट्रेस नीलू कोहली ने दी है। नीलू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीणा की तस्वीर पोस्ट करते हुए एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है। नीलू ने लिखा, 'वीणा जी आप बहुत कुछ डिजर्व करती थीं। मेरा दिल बुरी तरह से टूट गया है, आपके लिए यह पोस्ट लिख रही हूं। क्या बोलूं? आज मेरे पास इस बारे में लिखने के लिए कोई शब्द नहीं है। मैं आशा करती हूं कि जिंदगी के इतने सालों के संघर्ष के बाद आखिरकार आप शांति से आराम कर रही होंगी।
बेसबॉल के बल्ले से की हत्या
नीलू कोहली ने आगे लिखा, 'ये जुहू स्थित वहीं बंगला है, जहां पर ये दुखद घटना हुई है। जुहू के इस पॉश इलाके में एक शख्स ने अपनी ही 74 साल की मां की बेसबॉल के बल्ले से हत्या कर दी है और बाद में उसी के शव को माथेरान में फेंक दिया। इसके बाद ही यूएस में रहने वाले उसके बेटे को शक हुआ और उसने जुहू पुलिस को अलर्ट कर दिया।
पुलिस ने दी ये हैरान करने वाली जानकारी
इसके बाद नीलू ने बताया, 'पूछताछ के दौरान, उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां के सिर पर बेसबॉल के बल्ले से एक नहीं बल्कि कई बार वार करने के बाद गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके और उसकी मां वीणा के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके कारण उसने ये अपराध किया और उसके शव को रायगढ़ जिले के माथेरान के पास एक नदी में फेंक दिया।' इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई सदमे में है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments