Elon Musk दुनिया के अमीर व्यक्तियों की सूची में दूसरे स्थान पर फिसले, Gautam Adani तीसरे नंबर पर काबिज
नई दिल्ली, NOI :- Elon Musk अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स नहीं रहे। ट्विटर के मालिक एलन मस्क को लुई वुइटन के बॉस बर्नार्ड अरनॉल्ट ने अमीरों की सूची में दूसरे स्थान पर धकेल दिया है। फोर्ब्स रिटल टाइम और ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को दूसरे स्थान पर रखा गया है।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, अरनॉल्ट की संपत्ति 171 बिलियन डॉलर (14.12 लाख करोड़ करोड़) की तुलना में मस्क की कुल संपत्ति 164 बिलियन डॉलर (13.55 लाख करोड़) है। भारत के सबसे टाइकून उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) 125 बिलियन डॉलर (10.32 लाख करोड़) के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
मस्क छूटे पीछे
मस्क के दूसरे स्थान पर फिसलने को मंगलवार को टेस्ला के शेयरों में गिरावट से जोड़ा जा रहा है। ब्लूमबर्ग ने बताया है कि EV निर्माता Tesla के शेयर न्यूयॉर्क में 6.5 प्रतिशत गिरकर 156.91 डॉलर हो गए, जिससे इसका मार्केट कैप 500 बिलियन डॉलर से कम हो गया। आपको बता दें कि हाल ही में मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर में तगड़ा पैसा लगाया है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर में उन्होंने कई तरह के बदलाव किए हैं। उन्होंने पेड ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन सेवा सहित कई नई सुविधाएं पेश की हैं।
बर्नार्ड अरनॉल्ट पहले स्थान पर
मस्क ने सोमवार को टेस्ला के 700 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर खो दिए और अब वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं हैं। फ्रांसीसी व्यवसायी, बर्नार्ड अरनॉल्ट ने मस्क को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में पीछे छोड़ दिया है। मस्क को टेस्ला के शेयरों में लगभग 7.4 बिलियन (लगभग 700 करोड़) का नुकसान हुआ और इसी के साथ दुनिया के रियल टाइम अरबपतियों की सूची में LVMH के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बर्नार्ड अरनॉल्ट उनके स्थान पर काबिज हो गए।
कहां गए मस्क के अच्छे दिन
2020 से 2022 तक एलन मस्क की कुल संपत्ति भारी वृद्धि हुई। मस्क की 24.6 बिलियन की शुद्ध संपत्ति 2022 में 340 बिलियन तक पहुंच गई। हालांकि, अर्थव्यवस्था में चल रहे उतार-चढ़ाव और ट्विटर डील में मस्क के उलझने के कारण उनकी नेटवर्थ 176 बिलियन डॉलर गिर गई। एक अनुमान के अनुसार, उन्हें रोजाना लगभग 2,500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि मस्क की कुल संपत्ति उनके स्टॉक और छह कंपनियों के स्वामित्व से बनी है, जिसमें टेस्ला, स्पेसएक्स, बोरिंग कंपनी, ट्विटर, न्यूरालिंक शामिल हैं।
कौन है बर्नार्ड अरनॉल्ट?
फ्रांसीसी व्यवसायी और LVMH मोएट हेनेसी के अध्यक्ष और लुई वुइटन समूह के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट अरबपतियों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। बर्नार्ड अरनॉल्ट और उनका परिवार लगभग 70 कंपनियों का मालिक है, जिनमें क्रिश्चियन डायर, फेंडी, गिवेंची, मार्क जैकब्स, स्टेला मेकार्टनी, लोवे, लोरो पियाना, केंजो, सेलीन, सेपोरा, प्रिंसेस याच, टीएजी ह्यूअर, बुलगारी और टिफ़नी एंड कंपनी शामिल हैं। हाल के दिनों में उनकी नेटवर्थ में 188.6 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है।
दिलचस्प बात यह है कि अरबपतियों की सूची में नंबर एक स्थान के लिए एलन मस्क और बर्नार्ड अरनॉल्ट के बीच कड़ी टक्कर थी। अरनॉल्ट पिछले हफ्ते दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए थे, लेकिन मस्क ने एक दिन के भीतर फिर से अपना स्थान वापस पा लिया। हालांकि, इस बार उनको कड़ी टक्कर मिल रही है और उन्हें अपना ख़िताब वापस पाने के लिए 12 बिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति अपने खाते में जोड़नी होगी।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments