नई दिल्ली, NOI :- Vivek Oberoi On Depression: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय फिल्म इंडस्ट्री की उन स्टार्स में से हैं जिनके करियर में काफी उतार-चढ़ाव रहा है। चॉकलेटी ब्वॉय के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले विवेक ने पर्दे पर गंभीर से लेकर गैंगस्टर तक का रोल प्ले किया है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ विवेक पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। उनकी लाइफ में एक वक्त ऐसा भी आया था जब उनके मन में सुसाइड जैसे ख्याल आते थे। वो पूरी तरह से डिप्रेशन में चले गए थे। इस मुश्किल दौर में विवेक ओबेरॉय की पत्नी प्रियंका ने उनका बहुत साथ दिया था।

नेगेटिविटी से बहुत परेशान रहता था


विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में बॉलीवुड बबल को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ के कई ऐसे पन्नों को खोला जिसके बारे में शायद ही कोई जानता होगा। इस इंटरव्यू में विवेक ने कहा, 'मैं अपने आसपास बहुत ज्यादा नेगेटिविटी महसूस करता था। इस बात से मैं वाकई बहुत परेशान रहता था। शायद यही मेरा एजेंडा था और यही एजेंडा कभी-कभी आपको मानसिक रूप से तोड़ देता है, लेकिन इस बुरे दौर में मेरी पत्नी प्रियंका ने मुझे इस चीज से बाहर निकालने में बहुत मदद की। उनकी वजह से मैं इन सब चीजों से बाहर निकल सका।'

     jagran

आते थे सुसाइड करने के ख्याल


विवेक ओबेरॉय ने आगे कहा, 'मैंने अपनी लाइफ का एक बेहद डार्क साइड फील किया है। ये जगह बहुत ज्यादा क्रूर है। यहां पर हर कोई आपको कुचलने का प्रयास करता है। यहां पर पर झूठ को भी जोर-जोर से चिल्लाकर सच बना दिया जाता है। वो लोग आपको उस झूठ को भी मानने के लिए मजबूर कर देते हैं। यही कारण है कि जो सुशांत सिंह राजपूत और बाकी लोगों के साथ हुआ, मैं उसे महसूस कर सकता हूं। मै। उस दर्द और अंधेरे को अच्छी तरह से महसूस कर चुका हूं

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement