नई दिल्ली, NOI :- Coronavirus In India: दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब केंद्र सरकार ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। इसी को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। इस पत्र में भारत जोड़ो यात्रा में कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किए जाने की अपील की गई है।

                                   jagran

पत्र में क्या है लिखा?


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा लिखे गए इस पत्र में कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन हो। मास्क व सेनीटाइजर का उपयोग कराया जाए और केवल टीकाकरण वाले लोग ही इस यात्रा में हिस्सा लें। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि यात्रा में जुड़ने के पूर्व एवं पश्चात यात्रियों को आइसोलेट किया जाए।

भारत जोड़ो यात्रा को करें स्थगित


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कोविड प्रोटोकाल का पालन संभव नहीं हो, तो पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए और कोविड महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित कर दें।

                                     jagran

केंद्रीय मंत्री कोरोना की स्थिति को लेकर आज करेंगे बैठक


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज सुबह 11 बजे देश में कोरोना की स्थिति को लेकर एक बैठक करेंगे। बता दें कि चीन और अन्य देशों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा कि आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया एक उच्चस्तरीयक बैठक करेंगे। कोरोना के मामलों की स्थिति की समीक्षा इस बैठक में की जाएगी। उन्होंने बताया कि अन्य देशों की क्या स्थिति है, कितने मामले बढ़ रहे हैं। भारत में भी क्या करना चाहिए इसलिए ये बैठक बुलाई गई है।

कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना


कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाए हुए है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे?

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement