सदन में धक्कामुक्की का वीडियो आया सामने, प्रह्लाद जोशी बोले- मांफी मांगे राहुल गांधी
अगर राहुल गांधी को अपनी जिम्मेदारी का एहसास है तो मांगे मांफी
इतना ही नहीं संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद के आखिरी दिन हुई कार्यवाही को लेकर बोल रहे हैं कि यह लोकतंत्र की हत्या थी। ऐसे में संसद की कार्यवाही के उस दिन के वीडियो में देखा जा सकता है कि संसद में क्या हुआ था। मंत्री ने आगे कि अगर राहुल गांधी को अपनी जिम्मेदारी का अहसास है तो उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। हम अध्यक्ष से भी मांग करते हैं कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और इस तरह की घटना को दोहराया नहीं जाना चाहिए
वीडियो शूटिंग की इजाजत ना होने पर भी हुआ शूट- जोशी
प्रह्लाद जोशी ने आगे कहा कि बीते दिन कि घटना से एक दिन पहले कुछ सांसद मेजों पर चढ़ गए थे। वे अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। उन्हें लगा कि उन्होंने कुछ अच्छा किया है। उन्होंने इसका वीडियो शूट करने के बाद ट्वीट किया। वीडियो शूटिंग की अनुमति नहीं है फिर भी ऐसा किया गया।
अनुराग ठाकुर भी बोले- विपक्ष को देश से मांगनी चाहिए मांफी
बता दें कि आज भाजपा नेताओ द्वारा हुई प्रेस कांफ्रेंसिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ( Piyush Goyal), धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan), प्रह्लाद जोशी (Prahlad Joshi), भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) और अनुराग सिंह ठाकुर ( Anurag Singh Thakur) शामिल हुए। वहीं अनुराग ठाकुर भी कहा कि जहां विपक्ष को देश से माफी मांगनी चाहिए।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments